×

यहां लड़के की जबरन कराई जाती है दो शादियां, मना करने पर सीधे भेजा जाता है जेल

पुरुषों की तरह ही महिलाओं को लेकर भी एक कठोर कानून बनाया गया है। जिसके मुताबिक महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में बाधा पैदा करने की कोशिश भी नहीं कर सकती हैं। यदि वह ऐसा करती हैं तो उन्हें आजीवन करावास की सजा मिलती है।

Newstrack
Published on: 12 Dec 2020 6:54 AM GMT
यहां लड़के की जबरन कराई जाती है दो शादियां, मना करने पर सीधे भेजा जाता है जेल
X
इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक है। इसके लिए इथियोपिया से हुए गृह युद्ध को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

इरीट्रिया: भारत, अमेरिका पाकिस्तान समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी को लेकर अलग-अलग रिवाज है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां एक से ज्यादा शादियों को अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ देशों ने तो एक से ज्यादा शादियों को लेकर तमाम तरह के प्रतिबन्ध भी लगा रखें हैं।

वहीं एक ऐसा देश भी हैं। जहां लड़के की जबरदस्ती दो लड़कियों से शादी कराई जाती है। अगर दूल्हा इससे इनकार करता हैं तो उसे खौफनाक सजा दी जाती है।

ये देश अफ्रीका महाद्वीप में है। जहां पर हर पुरुष को दो पत्नियां रखने का अनोखा कानून है। अफ्रीकी देश इरिट्रिया में प्रत्येक पुरुष को दो शादियां करनी ही पड़ती हैं।

इस देश में दो शादियां अनिवार्य रूप से लागू की गई हैं। अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है। उस व्यक्ति को सजा के तौर पर जेल में डाल दिया जाता है।

इस देश में लोग करते हैं रोने की प्रैक्टिस, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Marriage शादी (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

दो शादियों के पीछे ये है वजह

दरअसल दो शादियों के पीछे की असली वजह ये है कि इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक है। इसके लिए इथियोपिया से हुए गृह युद्ध को जिम्मेदार ठहराया जाता है। युद्ध में बड़ी संख्या में यहां के पुरुषों की मौत हुई थी।

इस कारण पुरुषों को दो शादी करने का कानून लागू किया गया है। यहां पर पुरुषों की तरह ही महिलाओं को लेकर भी एक कठोर कानून बनाया गया है।

जिसके मुताबिक इस देश की महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में बाधा पैदा करने की कोशिश भी नहीं कर सकती हैं। यदि वह ऐसा करती हैं तो उन्हें आजीवन करावास की सजा मिलती है।

पाकिस्तान में मौतें ही मौतें: ऑक्सीजन हुआ खत्म, देश में मचा हड़कंप

marriage शादी (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

सावधान: नहीं किया वोट तो भूल जाइए खाना, चुनाव पर हुआ बड़ा एलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story