×

वैलेंटाइन डे पर दुनिया के सबसे अमीर आदमीं ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया नायाब तोहफा

लोग प्यार में न जानें क्या क्या कर देतें हैं। प्यार की मिसालें बहुत से लोगों ने देते हुए न जाने क्या क्या कर दिया है। ऐसा ही कुछ अब अमेजन के फाउंडर सीईओ जेफ बेजोस ने किया है।

Roshni Khan
Published on: 13 Feb 2020 11:03 AM GMT
वैलेंटाइन डे पर दुनिया के सबसे अमीर आदमीं ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया नायाब तोहफा
X

मुंबई: लोग प्यार में न जानें क्या क्या कर देतें हैं। प्यार की मिसालें बहुत से लोगों ने देते हुए न जाने क्या क्या कर दिया है। ऐसा ही कुछ अब अमेजन के फाउंडर सीईओ जेफ बेजोस ने किया है। वैलेंटाइन के मौके पर उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (करीब 1200 करोड़ रुपये से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज काफी टाइम से नए घर की तलाश कर रही थी। उन्होंने जनवरी के आखिरी हफ्ते में इस घर को पंसद किया। मिली जानकारी के मुताबिक, बेजोस ने वार्नर एस्टेट को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है।

ये भी पढ़ें:अपने ही साथियों की गोली का शिकार हुआ बदमाश, साथियों संग लूट करने आया था

जानकारी के मुताबिक ये घर लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है। इससे पहले 2019 में लाशन मर्डोक ने बेल-एयर एस्टेट को खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। आपको बता दें कि अमेरिका की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के CEO जेफ बेजोस की संपत्ति 13 फरवरी को 131।3 अरब डॉलर आंकी गई है। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

क्या है खास

ये घर नौ एकड़ में फैला है। फोर्ब्स मैगजीन की एक रिपोर्ट में बताया गया हैं कि आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट की 1992 की एक स्टोरी में वार्नर एस्टेट का जिक्र हैं। इसके मुताबिक, 13600 वर्ग फीट का जॉर्जियन स्टाइल में यह मेंशन बना है।

इसमें एक्सपेंसिव टेरेस और गार्डन हैं। साथ ही वॉर्नर एस्टेट में दो गेस्ट हाउस, नर्सरी और तीन हैटहाउस, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, 9 होल गोल्फ कोर्स, मोटर कोर्ट, सर्विस गैराज और गैस पंप हैं।

ये भी पढ़ें:किसान परिवार का ये लाल: जनता की भलाई के लिए रखा राजनीति में कदम

मिली जानकारी के मुताबिक, ये लॉस एंजिल्स में प्रॉपर्टी का नया रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि इस आलीशान घर का नाम 'वार्नर एस्टेट' है। इससे पहले वार्नर ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष जैक वार्नर ने 1930 में बनवाया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story