×

छिन गया दुनिया से ये हीरा, अपने दम पर विश्व को दिया है बहुत कुछ

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना एक बहुत ही अहम साथी खो दिया है। नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन की मृत्यु हो गई है।

Roshni Khan
Published on: 25 Feb 2020 8:07 AM GMT
छिन गया दुनिया से ये हीरा, अपने दम पर विश्व को दिया है बहुत कुछ
X

नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना एक बहुत ही अहम साथी खो दिया है। नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन की मृत्यु हो गई है। अंतरिक्ष यात्रा से संबंधित उनकी गणनाओं ने अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने में खास भूमिका निभाई थी। कैथरीन ही वो महिला थीं जिनकी गणनाओं से मानव को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष में पहुंचाने में सफलता मिली। उनकी वजह से ही अंतरिक्ष की दौड़ में अमेरिकी सोवियत संघ से आगे निकल पाया।

ये भी पढ़ें:ताजमहल पर ट्रंप ने उठाये सवाल: जवाब जान रह जायेंगे हैरान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सोमवार को कैथरीन के निधन की घोषणा की। वह 101 साल की थीं। कैथरीन नासा के कम्प्यूटर पूल का हिस्सा थीं। ये पूल गणितज्ञों का एक ग्रुप था। इसी ग्रुप की हेल्प से बनाए गए डाटा की सहायता से नासा ने अपने पहले सफल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया था। कैथरीन नासा के लिए काम करने वाली अश्वेत महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थी।

कैथरीन का जन्म 1918 में वेस्ट वर्जीनिया के व्हाइट सल्फर स्प्रिंग में हुआ था। उन्हें शुरू से गणित पसंद की थी। कैथरीन की नासा बायोग्राफी के मुताबिक वो उन तीन अश्वेत विद्यार्थियों में से एक थीं जिन्हें वेस्ट वर्जीनिया के स्नातक कॉलेजों को एकीकृत करने के लिए चुना गया था। उन्होंने ही 1969 की लैंडिंग से पहले चंद्रमा की मैपिंग की थी और अपोलो 13 के अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में मदद की थी।

साल 2016 में उनके उपर बनी थी फिल्म

साल 1986 में नासा से सेवानिवृत्त हुईं कैथरीन की कहानी साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म 'हिडेन फिगर्स' में देखने को मिली थी। ये फिल्म मॉरगट ली शैटरली की इसी नाम से किताब पर आधारित थी। इस फिल्म में कैथरीन का रोल टाराजी पी हेन्सन ने निभाया था। जनवरी 2017 में इस फिल्म को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड मिला था। फिल्म को प्रतिष्ठित ऑस्कर की तीन कैटेगरी में नामित भी किया गया था। लेकिन, फिल्म ऑस्कर जीत नहीं पाई थी।

ये भी पढ़ें:होली पर बड़ा ऐलान: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, सभी में खुशी की लहर

साल 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित भी किया था। ओबामा ने कहा था, कैथरीन जॉनसन ने मानवता की पहुंच की सीमाओं का विस्तार करते हुए लिंग और नस्ल को लेकर समाज की अपेक्षाओं के दबाव में सीमित होने से इनकार किया। वहीं साल 2017 में नासा ने कैथरीन के सम्मान में एक इमारत को 'कैथरीन जी जॉनसन कम्प्यूटेशनल रिसर्च फैसिलिटी' नाम दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story