×

भूकंप के झटकों से थर्राया देश, घरों से निकल कर भागे लोग

कोरोना संकट के बीच नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 May 2020 4:28 AM GMT
भूकंप के झटकों से थर्राया देश, घरों से निकल कर भागे लोग
X

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि यह भूकंप दोलखा जिले के जुगु के आसपास के क्षेत्र में महसूस किया गया। फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भारत में भी भूकंप आया था। रविवार दोपहर को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक महीने के अंदर यह तीसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके देखने को मिलेथ। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन बना आफत! रिसर्च में खुलासा, 50% ग्रामीणों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना

इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को लगातार दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता की गति से आया था और दूसरा झटका पांच किलोमीटर की गहराई में 2.7 तीव्रता के साथ आया था।

यह भी पढ़ें...मोदी के आर्थिक पैकेज से सबसे ज्यादा इस वर्ग को उम्मीद, दी ऐसी प्रतिक्रिया

जानिए क्यों आता है भूकंप

बारह टैक्टोनिक प्लेटों पर पृथ्वी स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में मौजूद है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आता है। टैक्‍टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं और खिसकती भी हैं। हर साल ये प्लेट्स करीब 4 से 5 मिमी तक अपने स्थान से खिसकती हैं। इस क्रम में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story