×

PM ओली ने किया भगवान राम का अपमान, एंबेसी के बाहर नेपालियों का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार से यह मांग की कि भारत हमेशा से नेपाल का मित्र रहा है और चीन हमेशा से दुश्मनी निभाता रहा है। भारत और नेपाल का रिश्ता ऐतिहासिक रहा है।

Newstrack
Published on: 14 July 2020 9:24 AM GMT
PM ओली ने किया भगवान राम का अपमान, एंबेसी के बाहर नेपालियों का प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: भगवान श्री राम और अयोध्या को लेकर दिए गए बयान के कारण नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अब अपने देशवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यूपी में अयोध्या को नकली अयोध्या तक बताया और भगवान श्रीराम को नेपाली नागरिक करार दिया। नेपाली पीएम के इस बयान के बाद दिल्ली में नेपाल एंबेसी के बाहर नेपाल के लोगों ने कल शाम प्रदर्शन किया।

भारत और नेपाल का रिश्ता ऐतिहासिक रहा है

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार से यह मांग की कि भारत हमेशा से नेपाल का मित्र रहा है और चीन हमेशा से दुश्मनी निभाता रहा है। भारत और नेपाल का रिश्ता ऐतिहासिक रहा है। नेपाल के हर सुख-दुख में भारत सरकार हमेशा खड़ी रही है। इस बात को नेपाल के राजनेता भले ही भूल गये हो, लेकिन वहां की जनता इस बात को अच्छे तरीके से जानती है।

ये भी देखें: बाराबंकी में कोहरामः सामने थीं पूरे परिवार की लाशें, दूधवाला बना गवाह

क्या कहा था नेपाली पीएम ने

दरअसल, नेपाल के आदिकवि भानुभक्त की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ओपी शर्मा ओली ने कहा कि ये बात सच है कि सीता जी की शादी राम से हुई थी लेकिन वो राम हिंदुस्तान के नहीं बल्कि नेपाल के थे। प्रमाण के लिए ओली ने उनका नेपाली पता ठिकाना भी बता दिया।

केपी शर्मा ओली नेपाली भावनाएं भड़काने में लगे हैं

माना जा रहा है कि कुर्सी बचाने की लड़ाई में उलझे नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली हिंदुस्तान के खिलाफ नेपाली भावनाएं भड़काने में लगे हैं। वो चीन की हां में हां मिला रहे हैं और भारत के साथ विवाद के नए-नए मोर्चे खोल रहे हैं, लेकिन जो मोर्चा उन्होंने अयोध्या और श्रीराम के नाम पर भारत के खिलाफ खोला है उसे सिर्फ दिमागी फितूर ही कहा जा सकता है।

ये भी देखें: बदल गया बॉलिवुडः अब देश प्रेम का पैमाना है दर्शकों की ये पसंद

नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली लगातार विवाद खड़ा कर रहे हैं

इससे पहले नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली उत्तराखंड के कालापानी पर दावा जता चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नेपाली संसद में नया नक्शा पास करवाकर कालापानी को नेपाल का हिस्सा भी बता दिया था। इसके बाद ओली बिहार में उलझ गए और अब ऐतिहासिक तथ्यों की झुठलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story