×

खूनी कीड़े से कांपा देश: कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक, पीता है इंसानों का खून

पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा है। अभी तक इसका इलाज भी नहीं मिला कि रूस के एक इलाके मे खून पीने वाले कीड़ों का प्रकोप सामने आय है। इसके काटने से लोग अस्पतालों में इलाज कराने

SK Gautam
Published on: 2 Jun 2020 1:22 PM GMT
खूनी कीड़े से कांपा देश: कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक, पीता है इंसानों का खून
X

नई दिल्ली: पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा है। अभी तक इसका इलाज भी नहीं मिला कि रूस के एक इलाके मे खून पीने वाले कीड़ों का प्रकोप सामने आय है। इसके काटने से लोग अस्पतालों में इलाज कराने जा तो रहे हैं लेकिन इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा और वैक्सीन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। रूस के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ये कीड़े सामान्य से 428 गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के मीडिया संस्थान ज्वेजदा ने इसकी जानकारी दी है।

इन कीड़ों का म्युटेशन होने के कारण अब ज्यादा खतरनाक

रूस के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि साइबेरिया इलाके में इन कीड़ों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। ये कीड़े छोटी मकड़ी (Arachnid)की तरह दिखते हैं। लेकिन ये म्यूटेंट हो चुके हैं। इसलिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं। साइबेरिया के अस्पतालों में इस कीड़े के काटने की वजह से इतनी ज्यादा संख्या में मरीज आ रहे हैं वहां दवाओं और वैक्सीन की किल्लत हो गई है। ये जानकारी डेली मेल वेबसाइट ने दी है।

ये भी देखें: एयर इंडिया के पायलटों को इस बात पर आया गुस्सा, उड़ान बंद करने की दे दी धमकी

इसी कीड़े के एक प्रजाति की वजह से रूस में 2015 में इंसेफेलाइटिस फैला था। इसकी वजह से करीब 1।50 लाख लोग मारे गए थे। इन्हीं कीड़ों की वजह से इस इलाके में लाइम डिजीज (Lyme Disease) फैली थी। इस कीड़े की वजह से जो लोग अस्पताल आ रहे हैं, उनके लिए दिक्कत वाली बात कोरोना वायरस भी है। क्योंकि कोरोना वायरस के चलते कई अस्पतालों की व्यवस्थाएं बदली हुई हैं।

कीड़े के काटने की वजह से 8215 मरीज आये सामने

मध्य रूस के क्रास्नोयार्स्क (Krasnoyarsk) में इस कीड़े के काटने की वजह से 8215 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 2125 तो बच्चे हैं। क्रास्नोयार्स्क में प्रति वर्ग किलोमीटर में 214 टिक बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। जबकि, सुरक्षित और सामान्य संख्या है 0.5

ये भी देखें: हत्या से दहला यूपी: छह साल की बच्ची को दी ऐसी मौत, दहशत में लोग

मानव शारीर के इन अंगों को बनाते हैं शिकार

यह कीड़े लाइम डिजीज, इंसेफेलाइटिस के जरिए दिमाग, हड्डियों के जोड़, दिल और नर्वस सिस्टम पर हमला करते हैं। इस कीड़े में दो कॉमन रूसी कीड़ों का म्यूटेशन है। ये रूसी कीड़े टाइगा टिक और फार ईस्टर्न टिक का मिश्रित और खतरनाक रूप है। आपको फिर से बता दें कि इंसानों के खून पीते हैं ।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story