×

चीन में मिला एक और वायरस, कोरोना से भी है खतरनाक, वैज्ञानिकों के उड़े होश

शोधकर्ताओं ने चीन में एक नया स्वाइन फ्लू पाया है जो इस समय कोरोना महामारी में बड़ा संकट बन सकता है। इस शोध को अमेरिकी साइंस जर्नल PNAS में प्रकाशित किया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Jun 2020 6:48 AM GMT
चीन में मिला एक और वायरस, कोरोना से भी है खतरनाक, वैज्ञानिकों के उड़े होश
X

नई दिल्ली: चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मच रहा है। इस जानलेवा वायरस की चेपट में एक करोड़ से ज्यादा लोग आ चुके हैं तो, तो वहीं 5 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है। अब चीन में एक नया वायरस मिला है जिसके बाद वैज्ञानिक हैरान है। बताया जा रहा है कि यह कोरोना से भी खतरनाक है।

दरअसल शोधकर्ताओं ने चीन में एक नया स्वाइन फ्लू पाया है जो इस समय कोरोना महामारी में बड़ा संकट बन सकता है। इस शोध को अमेरिकी साइंस जर्नल PNAS में प्रकाशित किया गया है। शोध में पाई गई नई स्वाइन फ्लू बीमारी 2009 में पूरी दुनिया में फैले H1N1 स्वाइन फ्लू की ही अनुवांशिक वंशज है। यानी जेनेटिकल डिसेंडेंट पर यह ज्यादा खतरनाक है।

चीन की कई यूनिवर्सिटी और चीन के सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वैज्ञानिको ने बताया है कि नया स्वाइन फ्लू इतना ताकतवर है कि यह इंसानों को बहुत अधिक बीमार कर सकता है। नए स्वाइन फ्लू का संक्रमण अगर कोरोना महामारी के दौरान फैलता है तो बहुत बड़ा सकंट खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें...IRCTC ने खत्म की सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी, कहा- अब इनकी जरूरत नहीं

2011 से 2018 तक रिसर्च

इस नए स्वाइन फ्लू का नाम ह जी4 (G4) है। चीन के वैज्ञानिकों ने इसे खोजने के लिए साल 2011 से 2018 तक रिसर्च किया है। इस दौरान इन वैज्ञानिकों ने चीन के 10 राज्यों से 30 हजार सुअरों के नाक से स्वैब इकट्ठा किया। इस स्वैब की जांच की गई है।

इस जाच में पता चला है कि चीन में 179 तरह के स्वाइन फ्लू हैं। इन सभी में से जी4 को अलग किया गया। ज्यादातर सुअरों में जी4 (G4) स्वाइन फ्लू पाया गया है जो साल 2016 के बाद से सुअरों में पनप रहा है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने जी4 (G4) पर शोध शुरू किया जिसके बाद ऐसा खुलासा हुआ कि उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें...भारत-चीन विवाद: कोर कमांडर स्तर की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

शोध में जानकारी सामने आई है कि नया स्वाइल फ्लू जी4 (G4) इंसानों को तेजी और गंभीरता से संक्रमित कर सकता है। जी4 (G4) अत्यधिक तेजी से संक्रमण फैलाता है> यानी बहुत तेजी से यह इंसानों के बीच महामारी का रूप धारण कर सकता है।

जांच में यह भी पता चला कि सीजनल फ्लू होने से किसी इंसान को जी4 (G4) स्वाइन फ्लू से इम्यूनिटी नहीं मिलेगी. सामान्य फ्लू की प्रतिरोधक क्षमता होने के बावजूद जी4 (G4) किसी को भी भयानक रूप से बीमार कर सकता है।

यह भी पढ़ें...फिर थरथराई धरती: मचा कोहराम, भूकंप के झटकों से सहम गए लोग

इंसानों में फैला तो खतरनाक होगी स्थिति

वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन में सुअरों के फार्म में काम करने वाले हर दस लोगों में से एक में जी4 (G4) का संक्रमण पाया गया है। इन वैज्ञानिकों ने इन लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट किया था, जिसके बाद जी4 (G4) के संक्रमण का पता चला।

चीनी वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगर जी4 (G4) इंसानों से इंसानों में फैलने लगा तो यह महामारी और खतरनाक हो जाएगी। इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है उन लोगों का ध्यान रखने की जो सुअरों के साथ काम कर रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story