×

Nikhil Gupta: पन्नुन की हत्या के षड्यंत्र में निखिल गुप्ता गिरफ्तार, कौन है ये शख्स?

Nikhil Gupta: 52 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता उर्फ निक के खिलाफ न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश में भागीदारी के संबंध में भाड़े के बदले हत्या के आरोप का एक सुपरसीडिंग अभियोग खोला गया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 30 Nov 2023 5:19 AM GMT (Updated on: 30 Nov 2023 5:27 AM GMT)
gurpatwant singh pannun , Hardeep Singh Nijjar
X

gurpatwant singh pannun , Hardeep Singh Nijjar  (photo: social media )

Nikhil Gupta: अमेरिका में खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की योजना बनाने के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस साजिश में एक अज्ञात भारतीय सरकारी कर्मचारी और एक गुप्त अमेरिकी एजेंट शामिल था।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) ने एक भारतीय नागरिक पर अमेरिका स्थित खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बयान के मुताबिक - न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में, 52 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता उर्फ निक के खिलाफ न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश में भागीदारी के संबंध में भाड़े के बदले हत्या के आरोप का एक सुपरसीडिंग अभियोग खोला गया है।

Khalistani Terrorist Killing: खालिस्तानी नेता पन्नून की हत्या की कोशिश, अमेरिका का भारत पर आरोप

अंतरराष्ट्रीय साज़िश

निखिल गुप्ता एक अंतरराष्ट्रीय हत्या की साजिश के केंद्र में उभरा है। उसे जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। फेडरल अभियोजक डेमियन विलियम्स के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिवादी ने भारत से यहीं न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची, जिसने सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक संप्रभु राज्य की स्थापना की वकालत की है।अभियोजकों ने "टारगेट" का नाम नहीं बताया है लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी पहचान गुरपतवंत सिंह पन्नून के रूप में की है।


सरकारी कर्मचारी भी शामिल

यह साजिश एक अनाम भारतीय सरकारी कर्मचारी की संलिप्तता से और भी जटिल हो जाती है, जिसे सुरक्षा और खुफिया क्षेत्र में एक वरिष्ठ फील्ड अधिकारी के रूप में वर्णित किया गया है। इस व्यक्ति ने कथित तौर पर गुप्ता को हत्या के लिए तैयार किया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात भारतीय सरकारी कर्मचारी एक "हिटमैन" को हत्या के लिए 1,00,000 डॉलर का भुगतान करने के लिए गुप्ता द्वारा दलालित सौदे में सहमत हुआ था। गुप्ता का मानना था कि उन्हें इस कार्य के लिए एक हिटमैन मिल गया है। वह नहीं जानता था कि 'हिटमैन' असल में एक गुप्त अमेरिकी एजेंट था। इस भाड़े के कथित हत्यारे को गुप्ता ने 15 हजार डॉलर एडवांस में दिए और कहा कि बाकी रकम काम हो जाने के बाद दी जाएगी।

NIA Action Against Khalistan Militant: एनआईए की कार्रवाई, खालिस्तानी उग्रवादियों की प्रॉपर्टी जब्त

कनाडा में खालिस्तानी एक्टिविस्ट हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर कथित हिटमैन से कहा कि अमेरिकी टारगेट को मारने के लिए "इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं" है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, उसने कहा कि निज्जर भी "टारगेट था" और अभी "कई टार्गेट्स" हैं। ये प्लानिंग इस साल मई और जून के दौरान चली थी। अदालत के दस्तावेज़ों से पता चलता है कि गुप्ता ने कथित हिटमैन से यह भी वादा किया था कि अगर वे काम सफलतापूर्वक हो गया तो उन्हें दूसरों को मारने के लिए और भी काम मिलेंगे।एक भारतीय सरकारी कर्मचारी - जिसे अदालती दस्तावेज़ों में सीसी-1, या सह-साजिशकर्ता-1 के रूप में संदर्भित किया गया है - ने गुप्ता को हत्या करने का "निर्देश" दिया था।


निखिल गुप्ता

52 वर्षीय निखिल गुप्ता ने स्पष्ट रूप से आपराधिक गतिविधियों का इतिहास होने की बात स्वीकार की है। अभियोजकों का कहना है कि उसने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में अपने अतीत के बारे में गुप्त एजेंटों से बात की। उस पर भाड़े पर हत्या के दो आरोप हैं। दोषी पाए जाने पर उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

अदालत के दस्तावेज़ों से पता चलता है कि सह साजिशकर्ता-1 ने गुप्ता से कहा कि उसकी मदद के बदले में एक आपराधिक मामले से उसका नाम हटवा दिया जाएगा। 12 मई को, सीसी-1 ने गुप्ता को बताया कि उसके आपराधिक मामले पर "पहले ही काम किया जा चुका है" और कहा कि "गुजरात पुलिस से कोई भी कॉल नहीं कर रहा है। कोई भी तुमको फिर कभी परेशान नहीं करेगा।"



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story