×

अनाज संकट से जूझ रहे नॉर्थ कोरिया ने भूख मिटाने के लिए जारी कर दिया अजीबोगरीब फरमान

नॉर्थ कोरिया इस समय भीषण अनाज संकट से जूझ रहा है। यहां के लोगों को पेट भरने के लिए तमाम तरह के यत्न करने पड़ रहे हैं तब जाकर किसी तरह से उनकी भूख मिट पा रही है। इस वजह से कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।

Newstrack
Published on: 17 Aug 2020 12:16 PM GMT
अनाज संकट से जूझ रहे नॉर्थ कोरिया ने भूख मिटाने के लिए जारी कर दिया अजीबोगरीब फरमान
X
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की फाइल फोटो

नई दिल्ली: नॉर्थ कोरिया इस समय भीषण अनाज संकट से जूझ रहा है। यहां के लोगों को पेट भरने के लिए तमाम तरह के यत्न करने पड़ रहे हैं तब जाकर किसी तरह से उनकी भूख मिट पा रही है। इस वजह से कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।

इसे देखते हुए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी कर दिया है। जिसके बाद से लोगों से जबरन उनके कुत्ते छीने जा रहे हैं। इन कुत्तों को सरकारी चिड़ियाघरों में रखा जा रहा है और यहां से कुत्तों का मांस परोसने वाले रेस्त्रां को बेचा जा रहा है।

कुत्ते की फाइल फोटो कुत्ते की फाइल फोटो

किम के आदेश से कुत्तों को पालने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं और इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं अब जिन्हें वे प्यार से पाल रहे थे उन्हें अब मार डाला जाएगा।

बताते चलें कि कोरिया प्रायद्वीप में लोग कुत्ते के मांस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि यहां सालाना 10 लाख कुत्ते मांस के लिए पाले और मारे जाते हैं। नॉर्थ कोरिया में अभी भी कुत्ते का मांस काफी पसंद किया जाता है। प्योंगयांग में अभी भी डॉग रेस्ट्रॉन्ट्स की भरमार है।

भारत ने बताई नेपाल के दावों की हकीकत, विवादित नक्शे पर कही ये बात

मीट की शॉप की फाइल फोटो मीट की शॉप की फाइल फोटो

गर्मी और उमस भरे मौसम में काफी पसंद किया जाता है कुत्तों का मांस

कुत्तों का मांस गर्मी और उमस भरे मौसम में काफी पसंद किया जाता है। माना जाता है कि यह एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाता है। जाड़े के दिनों में सब्जियों के साथ इसका सूप बनाया जाता है। सर्दियों में शरीर का तापमान बढ़ाने के लिए इसका सेवन किया जाता है।

कुत्ते पालने वाले परोक्ष रूप से किम जोंग उन को भला-बुरा कह रहे हैं, लेकिन वे कुछ कर नहीं सकते हैं। उनके पास आदेश मानने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

नेपाल की भारतीय शख्स के साथ अमानवीयता, 20 घंटों में कर दिया ऐसा हाल

Newstrack

Newstrack

Next Story