×

ओमान की इस मशहूर लेखिका को मिला 2019 का मैन बुकर प्राइज़

साल 2019 के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को इस बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जोखा अल्हार्थी अरबी भाषा की पहली लेखिका हैं, जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 22 May 2019 11:24 AM GMT
ओमान की इस मशहूर लेखिका को मिला 2019 का मैन बुकर प्राइज़
X

नई दिल्ली: साल 2019 के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को इस बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जोखा अल्हार्थी अरबी भाषा की पहली लेखिका हैं, जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है।

ये भी पढ़ें...बैंकॉक में होगा अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल अचीवर्स एलायंस अवार्ड, ये शख्सियतें करेंगी शिरकत

अल्हार्थी को उनकी किताब ‘सेलेस्टियल बॉडीज़’ के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है। इस किताब की कहानी तीन बहनों और एक मरुस्थली देश की है, जो दासता के अपने इतिहास से उबर कर जटिल आधुनिक विश्व के साथ तालमेल करने की जद्दोजहद करता है।



मैन बुकर पैनल में शामिल और इतिहासकार बिटैनी हग्स ने काहा कि जिस नॉवेल को इस साल के मैन बुकर प्राइज़ के लिए चुना गया है, उसने दिल और दिमाग दोनों जीत लिया।

ये भी पढ़ें...सिर्फ दो सालों के अवार्ड बांटने से नाराज़ हुए कलाकार, किया प्रदर्शन

बता दें कि ‘सेलेस्टियल बॉडीज़’ ने यूरोप और दक्षिण अमेरिका की पांच एंट्रीज़ को पछाड़ कर ये पुरस्कार हासिल किया है। अल्हार्थी पुरस्कार में मिली 50,000 पाउंड की राशि को ब्रिटेन की अनुवादक मैरीलिन बूथ के साथ शेयर करेंगी।

ये भी पढ़ें...शॉर्ट फिल्म केटेगरी में ‘पीरियड’ को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर झूम उठा UP का ये गांव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story