×

मोदी को धमकी मंहगी: फेमस पाकिस्तानी सिंगर की हालत खराब

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने पर कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की पॉप सिंगर रबी परिजादा ने पीएम मोदी को सांपों से कटवाने की धमकी दी थी। अब खुद रबी परिजादा के ही बुरे दिन शुरु हो गए हैं और यहां तक की जेल जाने की परिस्थिति आ गई है।

Shreya
Published on: 30 April 2023 3:17 PM GMT
मोदी को धमकी मंहगी: फेमस पाकिस्तानी सिंगर की हालत खराब
X
मोदी को धमकी मंहगी: फेमस पाकिस्तानी सिंगर की हालत खराब

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने पर कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की पॉप सिंगर रबी परिजादा ने पीएम मोदी को सांपों से कटवाने की धमकी दी थी। अब खुद रबी परिजादा के ही बुरे दिन शुरु हो गए हैं और यहां तक की जेल जाने की परिस्थिति आ गई है। दरअसल, रबी परिजादा के ऊपर अपने सैलून में विदेशी जानवरों को पालतू जानवरों के तौर पर रखने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु गई है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वन्यजीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने ब्यूटी सैलून पर विदेशी जानवरों को रखने के लिए रबी परिजादा के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। साथ ही विभाग के वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए रबी परिजादा को लाहौर की स्थानीय अदालत से चालान भी पेश हुआ है।

यह भी पढ़ें: सेना हुई अलर्ट! पाकिस्तान का LoC पर नापाक प्लान, सुरक्षा बढ़ाई गई

बता दें कि रबी परिजादा ने कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 380 को हटाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को सांपों को उपहार में देनी की बात कही थी। रबी परिजादा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें रबी सापों के साथ खेल रहीं हैं और कह रही हैं कि, मैं अपने सांप दोस्तों को LoC पर भेजने के लिए तैयार हूं। मैं इन सांपों को पीएम मोदी को तोहफे में भेज रही हूं।

रबी पाकिस्तानी पॉप सिंगर हैं और कई टेलीविजन शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। रबी अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभी बीते दिनों उन्होंने कश्मीर विवाद को लेकर एक गाना गाया था, जिसकी वजह से वो चर्चा में थीं।

यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत पर बोले नितिन गडकरी- कठिन समय बीत जायेगा

Shreya

Shreya

Next Story