×

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जोरदार बम धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार की शाम जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि जेयूआई (एफ) के नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हैं।

Aditya Mishra
Published on: 19 Jun 2023 11:50 AM GMT
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जोरदार बम धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल
X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार की शाम जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि जेयूआई (एफ) के नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हैं।

धमाका किला अब्दुल्लाह जिले के चमन क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र अफगानिस्तान से सटा हुआ है। इस धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और मंजिलें भी हिल उठीं।

फ़ाइल फोटो

ये भी पढ़ें...ये भारतीय नारी पाकिस्तान को पड़ी भारी, इमरान की हुई बोलती बंद

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पाक मीडिया के अनुसार इस धमाके में जेयूआई (एफ) नेता प्रमुख मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हो गए हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार ब्लास्ट आईईडी से किया गया है। जिसे सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में लगाया गया था। बता दें कि चमन को बलूचिस्तान में एक संवेदनशील शहर माना जाता है क्योंकि यह अफगानिस्तान के कंधार राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें...166 मौतों का जिम्मेदार आंतकी का पापा बना पाकिस्तान, यहां हो रहा बेइज्जत

वहीं, इसके पहले अगस्त में बलूचिस्तान में एक जोरदार धमाका हुआ था। धमाका क्वेटा के पास कुचलाक की एक मस्जिद में हुआ था। यह धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत नीचे आ गई। इस धमाके में मरने वालों की संख्या चार थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पाक में पहले भी हो चुकें हैं ब्लास्ट

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में एक बस टर्मिनल पर एक पुलिस वाहन के पास दो बम विस्फोट हुए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के पुलिस प्रमुख अब्दुर रज्जाक चीमा ने कहा कि पहले बम विस्फोट में एक राहगीर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि दूसरे बम विस्फोट में पुलिसकर्मियों और एक स्थानीय टीवी पत्रकार समेत आठ लोग घायल हो गये।

चीमा ने कहा कि कुछ घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी संगठन ने इस हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें...अरे ये क्या! इस मामले में पाकिस्तान निकला भारत से आगे

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story