×

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: कोरोना संकट के बीच POK में लोगों पर ढा रहा ऐसा जु्ल्म

कोरोना वायरस के संकट के बीच भी पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों पर रहम नहीं कर रही है। पीओके के लोगों पर अब भी पाकिस्तान का अत्याचार जारी है।

Shreya
Published on: 13 May 2020 5:44 AM GMT
नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: कोरोना संकट के बीच POK में लोगों पर ढा रहा ऐसा जु्ल्म
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संकट के बीच भी पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों पर रहम नहीं कर रही है। पीओके के लोगों पर अब भी पाकिस्तान का अत्याचार जारी है। दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान ने धर्मगुरुओं के दबाव में आने के बाद देश के बाजारों का खोलने का फैसला सुना दिया है, लेकिन सरकार ने पीओके के लोगों को इससे अलग रखा है। अब इसके खिलाफ पीओके के लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा भेदभाव

गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एनएलआई बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनके साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। एक व्यापारी ने कहा कि, "अन्य सभी बाज़ार खुले हैं लेकिन हमें बंद रहने के लिए मजबूर किया गया है। क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे पास बच्चे नहीं हैं?"

यह भी पढ़ें: पाक के बजट से कई गुना ज्यादा है भारत का आर्थिक पैकेज, जानिए इससे जुड़े फैक्ट्स

हमेशा से ही इन लोगों पर अत्याचार करता आया है पाक

बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से ही पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों के साथ भेदभाव करता आया है। यहां तक कि सरकार ने इस क्षेत्र में रहने वालों अधिकतर लोगों को वोट तक देने का अधिकार नही दिया है। साथ ही अगर इन क्षेत्रों के लोगों को पाकिस्तान के किसी अन्य हिस्से में जाना होता है तो इन्हें अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद ही जाने दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: इस बार नहीं पड़ेगी ज्यादा गर्मी, IMD ने बताया- क्यों ऐसा रहेगा मौसम

पाकिस्तान ने किया था अवैध कब्जा

बता दें कि पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का एक अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रुप से कब्जा किया हुआ है। साल 1947 की बात है जब पाकिस्तानी सेना ने कबायलियों के भेष में कश्मीर पर हमला कर इस क्षेत्र पर अपना कब्जा कर लिया था।

फिर राजा हरि सिंह ने इसे भारत में विलय का एलान कर दिया। जिसके बाद भारतीय सेना ने इन्हें वापस खदेड़ना शुरू कर दिया। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के युद्धविराम के चलते इसके बाकी हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा बना रहा।

यह भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story