×

वाह पाकिस्तानी दुलहनिया! टमाटर का किया यहां इस्तेमाल, इमरान की हुई बेइज्जती

दुल्हन ने बताया कि सोने के भाव बहुत महंगे हो रहे हैं। टमाटर और चिलगोजे भी बहुत महंगे हो रहे हैं। इसलिए मैंने अपने शादी में सोने की जगह टमाटर पहने हैं। 

SK Gautam
Published on: 20 Nov 2019 10:51 AM GMT
वाह पाकिस्तानी दुलहनिया! टमाटर का किया यहां इस्तेमाल, इमरान की हुई बेइज्जती
X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सब्जियां इतनी महंगी हो गयी हैं कि अब वहां कि एक महिला ने सोने के गहनों की जगह टमाटर के गहने बनाकर पहन लिया। पाकिस्तान की महिला ने दुल्हन के रूप में सजने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया और इसका वीडियो बनाया। इस विडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

पाकिस्तान के लाहौर की एक दुल्हन के वायरल वीडियो में एक सुनहरे रंग के आउटफिट के साथ एक नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और हेयर एक्सेसरीज पहने हुए दिखाई दे रही है - ये सभी टमाटर से बने हुए हैं।

ये भी देखें : ऐसे करें पता आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, जानिए कैसे करें बचाव

सब्जियां हुईं सोने का भाव

एक रिपोर्टर से बात करते हुए, उन्होंने आभूषणों की अपनी विचित्र पसंद के कारण का खुलासा किया। दुल्हन ने बताया कि सोने के भाव बहुत महंगे हो रहे हैं। टमाटर और चिलगोजे भी बहुत महंगे हो रहे हैं। इसलिए मैंने अपने शादी में सोने की जगह टमाटर पहने हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में टमाटर की कीमत आसमान छू गई है। देश के कई हिस्सों में एक किलो के भाव 300 रुपये के भी पार हो गए हैं।

ट्विटर पर मंगलवार को पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह वीडियो बहुत तेजी से देखा जा रहा है। यह दो मिनट और 20 सेकंड की लंबी क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है।

ये भी देखें : कांग्रेस का फिर याद आने लगे ब्राम्हण

पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने यह वीडियो शेयर की है। उन्होंने साझा करते हुए लिखा, 'टमाटर के आभूषण। अगर आपको लगा कि आपने जीवन में सब कुछ देखा है।

सोशल मीडिया पर दुल्हन के सेंस ऑफ ह्यूमर की हुई तारीफ

रिपोर्टर द्वारा लिए गए साक्षात्कार को ट्विटर पर 32,000 से अधिक बार देखा गया है और फेसबुक पर 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दुल्हन के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने के लिए उस पर कमेंट किया।

हालांकि, कई लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया, उसके पीछे वजह दी दुल्हन के हाथों में मेहंदी का ना लगा होना।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story