×

बलात्कार से हिला पाकिस्तान: हर रोज 11 दुष्कर्म मामले, बेखौफ घूम रहे अपराधी

पकिस्तान की कानून व्यवस्था में सामाजिक दबाव और खामियों के कारण दुष्कर्म के केवल 41 प्रतिशत मामले पुलिस रिपोर्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि 2015 के बाद से शोषण के कुल मामले 22,037 दर्ज किए गए हैं।

Newstrack
Published on: 27 Dec 2020 7:26 AM GMT
बलात्कार से हिला पाकिस्तान: हर रोज 11 दुष्कर्म मामले, बेखौफ घूम रहे अपराधी
X

पाकिस्तान : पाकिस्तान के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्मों के मामले सामने आते हैं। आपको बता दें कि पिछले छह वर्षों में 22,000 से ज्यादा मामले पुलिस के पास दर्ज किए गए हैं। हालांकि केवल 77 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। जो इन आंकड़ों का 0. 3 प्रतिशत है। ये आंकड़े पुलिस, कानून, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग, महिला फाउंडेशन और प्रांतीय कल्याण एजेंसियों से प्राप्त किए गए हैं।

केवल 41 प्रतिशत मामले पुलिस रिपोर्ट

पकिस्तान की कानून व्यवस्था में सामाजिक दबाव और खामियों के कारण दुष्कर्म के केवल 41 प्रतिशत मामले पुलिस रिपोर्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि 2015 के बाद से शोषण के कुल मामले 22,037 दर्ज किए गए हैं। इसके साथ पाकिस्तान अदालत में 4,060 मामले लंबित हैं। जिसमें 77 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। और केवल 18 प्रतिशत ही अभियोग के चरण तक ही पहुंचे हैं।

दुष्कर्म के केवल आधे ही मामले दर्ज है

पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियो का कहना है कि दुष्कर्म के केवल आधे मामले ही दर्ज किए गए हैं। और पिछले पांच वर्षों में दुष्कर्म के मामलों की वास्तविक संख्या लगभग 60, 000 से अधिक हो सकती है। आपको बता दें कि इसके अलावा कुल रिपोर्ट किये गए मामलों में से 2,727 चालान और कुल 12 प्रतिशत अदालतों में दायर किए गए थे। वहीं 1,192 लोगों को बरी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें…नेपाल में राजनैतिक संकटः ओली-प्रचंड गुटों में संघर्ष तेज, जाने संसद भंग होगी या नहीं

gang rape

पंजाब में दुष्कर्म के 18,609 मामले

इन आधिकारिक मामलों से यह भी पता चला कि पिछले छह वर्षों के दौरान पंजाब में 18,609 मामले , सिंध में 1,873, खैबर पख्तूनख्वा में 1,183, बलूचिस्तान में 129 और इस्लामाबाद में 210 इसके साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 31 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। दिन पर दिन दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ इन देशों में इन मामलों में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें…बर्फ की बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ देख हिल गए लोग, चीन ने बनाया ये अजूबा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story