×

जाएगी इमरान की सत्ता: विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, उड़े PM के होश

पाकिस्तान में विपक्ष और देश की जनता ने सड़कों पर उतरकर इमरान खान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से इमरान के भी होश उड़ गए हैं।

Shreya
Published on: 16 Oct 2020 5:53 AM GMT
जाएगी इमरान की सत्ता: विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, उड़े PM के होश
X
इमरान खान सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों की संख्या में लोग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) की सत्ता खतरे में नजर आ रही है। बीते कई दिनों से विपक्षी पार्टियां इमरान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। इस बीच अब प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ देश की जनता भी सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन से यह साफ हो चुका है कि लोग इमरान खान और उनकी नीतियों से उब चुके हैं।

सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को हजारों की संख्या में लोगों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद भवन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, किसान, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर भी शामिल हुए। ये प्रदर्शनकारी मूल्य वृद्धि का विरोध करते नजर आए, जो कि उनके शब्दों में सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीति है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में लोगों को प्रदर्शन करता देख इमरान खान भी काफी डरे हुए हैं। अब प्रधानमंत्री इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि लोगों का गुस्सा जल्द से जल्द शांत किया जाए।

यह भी पढ़ें: बलिया हत्याकांडः योगी सरकार पर मायावती का हमला, कानून-व्यवस्था ने तोड़ा दम

IMRAN SARKAR सरकार की नीतियों के खिलाफ किया गया प्रदर्शन (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अड़ी

वहीं इमरान खान सरकार ने लोगों को बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। वहीं सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद भले ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया हो, लेकिन वहां महिलाएं अपनी मांगों को लेकर टिकी हुई हैं। इस्लामाबाद के डी-चौक पर जमा बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है कि उन्हें एक जैसा वेतन, नौकरी बीमा और सुरक्षा दी जाए। वहीं इन मांगों को ना मानने के पीछे PM का तर्क है कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, पाकिस्तान पर बहुत कर्ज भी है।

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: आरोपी के घर से CBI को मिला ऐसा सामान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

PM IMRAN KHAN (फोटो- सोशल मीडिया)

आज होगी विपक्ष की महारैली

केलव इतना ही नहीं आज यानी शुक्रवार को विपक्ष एकजुट होंगे। शुक्रवार को इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियां महारैली करने जा रही हैं। बता दें कि सरकार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों में विपक्ष की यह पहली रैली है। बता दें कि बीते दिनों विपक्ष ने मिलकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) नाम का एक गठबंधन बनाया है। विपक्ष इमरान को सत्ता से बाहर करने के लिए एक हुए हैं।

450 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

वहीं महा-रैली से एक दिन पहले सरकार ने पाकिस्तान के पंजाब और लाहौर के तमाम हिस्सों से विपक्ष के 450 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद विपक्ष ने इसे बदले की कार्रवाई करार दिया है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर PML-N और PDM के कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days: शुरू हुई सेल, जानें फ़ोन पर मिल रहा कितना डिस्काउंट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story