×

आया मच्छरों का बवंडर: लाखों की तादात से ढक गया पूरा आसमान, हाईवे पर हड़कंप

क्या कभी आपने मच्छरों का बवंडर देखा है। जीं हां लाखों-करोड़ों मच्छरों ने बवंडर की तरह की ही जैसी आकृति कई दफा बनाई है। ये सड़क पर जहां भी आकृतियों बना रहे थे, वहां से आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Vidushi Mishra
Published on: 1 March 2021 9:27 AM GMT
आया मच्छरों का बवंडर: लाखों की तादात से ढक गया पूरा आसमान, हाईवे पर हड़कंप
X
अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) में रूट 74 नाम के एक हाइवे पर गाड़ियां से आ-जा रहे लोगों को उस समय बहुत परेशानी हुई।

नई दिल्ली। वैसे तो आपने कई बार बवंडरों की तमाम तस्वीरें, वीडियोज देखे होंगे। जहां कहीं भी ये बवंडर आते है वहां तबाही सी कर जाते हैं। पर क्या कभी आपने मच्छरों का बवंडर देखा है। जीं हां लाखों-करोड़ों मच्छरों ने बवंडर की तरह की ही जैसी आकृति कई दफा बनाई है। ये सड़क पर जहां भी आकृतियों बना रहे थे, वहां से आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ये मच्छरों का बवंडर कहां से आया।

ये भी पढ़ें...जानिए कौन हैं PM को टीका लगाने वाली नर्स, वैक्‍सीन लेने के बाद क्या बोले मोदी

बड़ा बवंडर

दरअसल अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) में रूट 74 नाम के एक हाइवे पर गाड़ियां से आ-जा रहे लोगों को उस समय बहुत परेशानी हुई, जब उनके सामने एक बड़ा बवंडर (Tornado) घूमता हुआ दिखाई दिया।

यहां पर लोगों ने इस बवंडर का वीडियो बनाना शुरू किया। सब यही बोल रहे कि आसमान तो साफ है। तो ऐसे में बवंडर कहां से आया। फिर जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि ये मच्छरों का समूह है जो टॉरनैडो जैसी आकृति बना रहा है।



ब्यूनस आयर्स के रूट 74 हाइवे पर चल रहे लोगों को पहले तो आसमानी बवंडर महसूस हुआ, उन्हें डर था कि पता नहीं इसके आगे निकल पाएंगे या नहीं। पर जब पास गए और देखा तो पता चला कि ये मच्छरों का बड़ा समूह था।

ये भी पढ़ें...PM-CM के लिए स्पेशल टीका: विधायक बोले- हम नहीं लगवाएंगे वैक्सीन, पहले हो जांच

आकार में बड़ा

जिसके बाद ट्विटर पर लोग इसकी तस्वीरें पोस्ट करने लगे। ऐसे में मच्छरों का बवंडर देखते ही देखते पूरे अर्जेंटीना में फेमस हो गया। क्योंकि ये जिस तरह आकार में बड़ा हो रहा था, उसी तरह इसने सोशल मीडिया पर भी खूब नाम कमाया।

इस बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में बीते कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसकी वजह से ब्यूनस आयर्स शहर और उसके आसपास के इलाकों में मच्छरों का ब्रीडिंग ग्राउंड बन गया है। वहीं यहां नदी, नालों, स्वीमिंग पूल्स, सब जगहों पर जमे पानी में मच्छर पनप रहे हैं।

ये भी पढ़ें...कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई की अदालत ने जारी किया वांरट, जानें पूरा मामला

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story