×

Sex की उम्र: इस देश में सबसे कम, 12 साल के बच्चे बना सकते है यौन संबंध

भारत में शादी के लिए वयस्क होना अनिवार्य है, वहीं एक ऐसा ही देश है, जहां सहमति से यौन सम्बन्ध बनाने की उम्र मात्र 12 साल है। 12 साल के बच्चो की सहमति से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाये जा सकते है।

Shivani
Published on: 22 Dec 2020 8:09 AM GMT
Sex की उम्र: इस देश में सबसे कम, 12 साल के बच्चे बना सकते है यौन संबंध
X

भारत में शादी के लिए वयस्क होना अनिवार्य है, वहीं एक ऐसा ही देश है, जहां सहमति से यौन सम्बन्ध बनाने की उम्र मात्र 12 साल है। 12 साल के बच्चो की सहमति से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाये जा सकते है। हम बात कर रहे हैं फिलीपींस की। हालांकि देश में बढ़ते बाल अपराधों के बाद अब उम्र के दायरे को बढाने पर विचार हो रहा है।

फिलीपींस में यौन सम्बन्ध बनाने की उम्र 12 साल

फिलीपींस में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र महज 12 साल निर्धारित है। लेकिन यहां की सरकार अब लंबे समय से चले आ रहे इस नियम में बदलाव करने वाली है। यौन सम्बन्धों की उम्र 12 साल से बढ़ा कर 16 साल करने पर विचार हो रहा है। ऐसा अंतराष्ट्रीय दबाव के चलते किया जा रहा है।

बच्ची की यौन सम्बन्ध बनाने में आई चोटों से मौत

दरअसल, फिलीपींस उन देशों में आता है, जहां बाल अपराध के मामले सबसे ज्यादा हैं। यहां यौन सम्बन्धों की उम्र को लेकर बवाल तब उठा जब लगभग 11 साल की एक बच्ची की संबंध बनाने के दौरान हुए जख्मों से मौत हो गई।

Philippines raise age of sexual consent from 12 to 16 years Child Prostitution

मौत के बाद सेक्स करने वाले डॉक्टर को नहीं मिली सजा

बच्ची वेश्यावृत्ति से जुड़ी हुई थी और एक ऑस्ट्रियन डॉक्टर के साथ यौन सम्बन्ध बनाये थे। बच्ची की मौत के मामले में ऑस्ट्रि्यन डॉक्टर ने अपने पक्ष में तर्क दिया कि बच्ची ने खुद को 12 साल का बताया था। किसी अन्य देश मे ऐसा होता तो उसे रेप की क्षेणी में माना जाता और डॉक्टर को उस देश के कानून के मुताबिक सजा मिलती। लेकिन फिलीपींस में ऐसा नही हुआ।

ये भी पढ़ेंः सेक्स वर्कर्स की दुर्दशा: कंगाली की कगार पर रेड लाइट एरिया, मजदूरों का मिलेगा दर्जा

नाइजेरिया में सेक्स की उम्र 11 साल

हालांकि जब मानवाधिकार संस्थाओं ने आवाज उठाई तो डॉक्टर को देश से निकाल दिया गया। वैसे फिलीपींस के अलावा नाइजीरिया में भी सहमति से संबंध की आयुसीमा केवल 11 साल रखी गई है।

सैलानियों को यौन शोषण के लिये आकर्षित करने के लिये ऐसा कानून

यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि ऐसे कानून से बाल अपराध बढ़ने के बाद भी देश इसमें अब तक परिवर्तन जानबूझ कर नहीं लगा रहा है। वजह ये हैं कि चाहे फिलीपींस हो या नाइजेरिया , दोनों ही देश आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। फिलीपींस में पर्यटन आय का मुख्य जरिया है। ऐसे में देश जानबूझ कर पर्यटकों को उम्र के बहाने यौन शोषण की छूट देकर सैलानियों को आकर्षित करता हैं।

यौन शोषण और कम उम्र में गर्भवती होने से मौतों का आंकड़ा ज्यादा

वहीं देश के हालात ये हैं कि यहां छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण के चलते हजारों लड़कियों की हर साल मुक्त होती है। तो वहीं कम उम्र में गर्भवती होने और प्रसव के दौरान भी फिलीपींस में मौतें आम हैं।

फिलीपींस पर इंटरनेशनल संस्थाओं का दबाव

देश की ऐसी स्थिति को देखते हुए बाल अधिकारों पर काम करने वाली इंटरनेशनल संस्थाओं ने दबाव बनाया तो फिलीपींस ने कानून में बदलाव लाने पर विचार किया।

ये भी पढ़ेंः अविवाहित डूबा देंगे देश: नहीं करना चाहते शादी-सेक्स, बच्चों के जन्म पर संकट

12 साल उम्र बढ़ा कर 16 करने पर विचार

सरकार कानून में संशोधन करने जा रही है। यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 12 से बढ़ाकर 16 की जाने की बात हो रही है। ऐसे में कानून लागू होने के बाद 16 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ संबंध रेप की श्रेणी में आएगा और दोषी को 40 साल की सजा होगी।

स्वीटहार्ट क्लॉज़ भी जुड़ा

वहीं एक नियम और भी जोड़ा जाएगा, जिसे स्वीटहार्ट क्लॉज़ कहा गया। इसके तहत 16 से कम उम्र में यौन संबंध बनाने वाले दो लोगों के बीच उम्र का खास अंतर न हो, यानी दोनों लगभग बराबर हों तो ऐसे में दोनों में से किसी को सजा नहीं होगी, बल्कि इसे जैविक आकर्षण माना जाएगा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story