×

भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद के बीच अमेरिका ने हाल ही में मध्यस्थता की पेशकश करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने इस संबंध में PM नरेंद्र मोदी से बात की लेकिन वो चीन के साथ विवाद के चलते अच्छे मूड में नहीं है।

Shreya
Published on: 29 May 2020 4:14 AM GMT
भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद के बीच अमेरिका ने हाल ही में मध्यस्थता की पेशकश करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने इस संबंध में PM नरेंद्र मोदी से बात की लेकिन वो चीन के साथ विवाद के चलते अच्छे मूड में नहीं है। साथ ही व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मध्यस्थता की बात दोहराई।

चीन के साथ विवाद पर अच्छे मूड में नहीं हैं PM मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच बड़ा संघर्ष चल रहा है, 1.4 बिलियन आबादी वाले दो बड़े देश, जिनकी सैन्य ताकत बेहद मजबूत है। भारत खुश नहीं है और शायद चीन भी खुश नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने प्रधान मंत्री मोदी से बात की, वह चीन के साथ चल रहे विवाद को लेकर अच्छे मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें: रिलायंस बना रही चीन से 3 गुना सस्ती PPE किट, हजारों लोगों को मिला रोजगार

भारत और चीन के बीच बढ़ता जा रहा तनाव

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वो एक सज्जन पुरुष हैं।

अमेरिका मध्यस्थता के लिए है तैयार

वहीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से यह पूछा गया कि क्या वह भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं? तो इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि अगर मेरे मध्यस्थ होने या मध्यस्थ करने से कोई मदद मिलती है तो मैं ऐसा कर सकता हूं। हालांकि भारत की ओर से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता का सुझाव ठुकरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 1000 से ज्यादा मामले, मचा हड़कंप

भारत ने कहा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जतरूरत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के सुझाव पर भारत अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुका है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इसमें किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इस मुद्दे को शांति से सुलझाने के लिए हम चीन के संपर्क में हैं।

अमेरिका ने की थी मध्यस्थता की पेशकश

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही ट्रंप ने ट्वीट किया था कि, हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है अगर वो चाहें तो सीमा विवाद में अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: एशिया में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, एक्टिव केसों के मामले में इस नंबर पर पहुंचा

चीनी सैनिक सीमा पर तैनात

आपको बता दें, कि इस महीने की शुरुआत से ही लद्दाख में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों की आमने-सामने तना-तनी हो रही हैं। चीन की तरफ से लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ाने और बेस बनाने की जानकारी आ रही हैं। बड़ी तादात में चीनी सैनिक सीमा पर तैनात किए जा रहे हैं। हालातों को देखते हुए भारत भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

पिछले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में चर्चा की थी। पीएम मोदी ने मंगलवार को लद्दाख मामले पर पूरी रिपोर्ट ली, इसके साथ ही तीनों सेना के प्रमुखों से विकल्प सुझाने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें: पुलवामा दोहराने की साजिश: सैंट्रो के मालिक की हुई पहचान, जानिए किसकी है कार

दोनों देशों के बीच तनाव

बता दें, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास बीते कुछ दिनों से चीन की ओर से सैन्य गतिविधियों के बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है।

भारत के अपनी सीमा के अंदर सड़क निर्माण करने पर चीन विरोध जता रहा है। चीन की हरकतों को लेकर भारत भी अलर्ट है। इसके साथ ही दोनों देशों की सेनाओं की हाल में सीमा पर गतिविधियां बढ़ीं हैं। ये भी बताया जा रहा है कि 2017 में उपजे डोकलाम विवाद जैसी स्थिति से भयावह स्थिति बन रही है।

यह भी पढ़ें: एशिया में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, एक्टिव केसों के मामले में इस नंबर पर पहुंचा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story