×

कोरियाई युद्ध के 70 साल: सोल में PM मोदी का संदेश, योद्धाओं को किया सलाम

कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस विशेष मौके पर वह उन शूरवीरों को सलाम करते हैं, जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम करने के लिए अपने बलिदान दिए हैं

suman
Published on: 25 Jun 2020 3:26 PM GMT
कोरियाई युद्ध के 70 साल: सोल में PM मोदी का संदेश, योद्धाओं को किया सलाम
X

नई दिल्ली कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस विशेष मौके पर वह उन शूरवीरों को सलाम करते हैं, जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम करने के लिए अपने बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने इस युद्ध के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप में 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल बनाकर अपना योगदान दिया था। कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम रखने और इसे बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मून जेई-इन के प्रयासों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरियाई युद्ध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ पर दक्षिण कोरिया के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश भी भेजा था। जिसे आज सिओल में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में दिखाया गया।

यह पढ़ें....तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया प्रदर्शन

कोरियाई युद्ध 1950 से 1953 के बीच

बता दें कि कोरियाई युद्ध 1950 से 1953 के बीच हुआ था। यह युद्ध 25 जून, 1950 को उत्तरी कोरिया से दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण के साथ शुरू हुआ था। दुनिया की कई शक्तियां इस युद्ध के दौरान गोलबंद हुईं थीं। 25 जून 1950 को उत्तरी कोरिया से दक्षिणी कोरिया पर हमले के साथ इस युद्ध की शुरुआत हुई थी यह ठंड में लड़ा गया पहला और सबसे बड़ा संघर्ष था। इस यु्द्ध में उत्तर कोरिया के समर्थन में सोवियत संघ और चीन थे तो दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका था। तीन साल तक चले इस युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकला था, लेकिन जन क्षति और तनाव बहुत बढ़ गया था।



यह पढ़ें....वित्त मंत्री ने चीन से आयात पर दिया बड़ा बयान, गणेश मूर्ति मंगाने पर उठाए सवाल

इस युद्ध में भारतीय कर्नल की भूमिका

कोरियाई युद्ध में भारतीय कर्नल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसलिए इस युद्ध के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय कर्नल (स्व.) एजी रंगराज को अपने देश का सबसे बड़ा युद्ध सम्मान 'वॉर हीरो' से सम्मानित करने का फैसला किया था। लेफ्टिनेंट कर्नल एजी रंगराज की अगुवाई में 60वीं पैराशूट फील्ड एंबुलेंस ने नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच हुई जंग में मोबाइल आर्मी सर्जिकल हॉस्पिटल को संचालित किया था। वे जिस प्लाटून की अगुवाई कर रहे थे उसमें 627 जवान थे। भारत ने इस युद्ध में योगदान दिया था।

suman

suman

Next Story