×

PM Modi BRICS Summit: BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, चंद्रयान-3 पर बधाइयों के लिए सभी को शुक्रिया

PM Modi BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और भारत का पक्ष रखा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित किया।

Jugul Kishor
Published on: 24 Aug 2023 8:28 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 9:22 AM GMT)
PM Modi BRICS Summit: BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, चंद्रयान-3 पर बधाइयों के लिए सभी को शुक्रिया
X
PM Modi BRICS Summit ( सोशल मीडिया)

PM Modi BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और भारत का पक्ष रखा। सम्मेलन के आखिरी दिन 6 नए देशों को ब्रिक्स संगठन से जोड़ा गया। अर्जेंटीना, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, इथियोपिया और ईरान शामिल किया गया। ये सभी देश एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स के स्थायी सदस्य बन जाएंगे। जिन देशों को ब्रिक्स में शामिल किया गया पीएम मोदी ने सभी को बधाई दी।

ब्रिक्स में नए सदस्य जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स के विस्तार पर साथी देशों में सहमति बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा।

PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत

जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनो देशों के नेताओं के बीच संक्षिप्त वार्ता हुई।

पीएम मोदी बोले, वैज्ञानिकों और देशवासियों की तरफ से आपका शुक्रिया

पीएम मोदी ने इस दौरान चंद्रयान-3 को लेकर भी बात की। उन्होने कहा कि चंद्रयान-3 ने कल यानि कि (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिग की। उन्होने कहा कि यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय के लिए उपलब्धि है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जहां टारगेट किया था, वहीं पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की। उन्होने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने कठिन सतह पर सफलतापूर्वक लैंडर को लैंड कराया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमें पूरी दुनिया की तरफ से जो बधाई के संदेश मिले हैं। मैं उसके लिए अपने वैज्ञानिकों और देशवासियों की तरफ से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story