×

राष्ट्रपति ने बनाए अवैध संबंध, इतने दिनों बाद अब किया खुलासा

अमेरिका के 42वें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन थे, जिन्होंने अपना कार्यरत बड़ी ही बखूबी से निभाया है। वह अपने कार्यकाल के दौरान काफी चर्चा में रहे थे।

Roshni Khan
Published on: 6 March 2020 10:27 AM GMT
राष्ट्रपति ने बनाए अवैध संबंध, इतने दिनों बाद अब किया खुलासा
X

नई दिल्ली: अमेरिका के 42वें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन थे, जिन्होंने अपना कार्यरत बड़ी ही बखूबी से निभाया है। वह अपने कार्यकाल के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। लेकिन इतने सालों बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में वो फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अब स्वीकार कर ही लिया है कि उन्होंने मोनिका लेविंस्की से शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बात को बताते हुए उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। यह बात उन्होंने अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन पर हुलू नामक मीडिया संस्थान के डॉक्यूमेंट्री 'हिलेरी' में मानी। इस डॉक्यूमेंट्री में हिलेरी क्लिंटन के पूरे जीवन की कहानी को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:दूसरे धर्म में शादी करने पर सरकार देगी ये तोहफा, किया एलान

काम के तनाव की वजह से बनाए थे शारीरिक संबंध

क्लिंटन ने कहा कि जिस समय वे मोनिका लेविंस्की से मिले, उस समय वे काम के तनाव में चल रहे थे। हर दिन बहुत ज्यादा काम होता था। काम के तनाव को कम करने के लिए बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। ये बात उन्होंने अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन पर हुलू नामक मीडिया संस्थान के डॉक्यूमेंट्री 'हिलेरी' में मानी।

उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री में मोनिका लेविंस्की से माफी भी मांगी है। साथ ही यह भी माना कि मोनिका के साथ उनके अफेयर की वजह से उनका जीवन नरक बन गया था। बिल क्लिंटन ने ये भी कहा है कि जब आप सामान्य जीवन चाहते हैं और काम के भारी दबाव में होते हैं तो ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि 1998 में मोनिका लेविंस्की प्रकरण के बाद उनके जीवन में भारी उथलपुथल आ गया था। बिल और हिलेरी दोनों सार्वजनिक स्थानों पर कम दिखाई देते थे। 2018 में यह मामला एक बार और उछला था जब बिल क्लिंटन ने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि उन्हें मोनिका लेविंस्की से निजी तौर पर माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

क्लिंटन ने अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए कहा कि बुरे समय में भी हिलेरी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। जबकि, वो सारा सच जानती थीं। इसकी वजह से हमारा निजी जीवन काफी असंतुलित हो गया था।

पति की सच्चाई जानने के बाद हिल गई थी हिलेरी

उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में बताया है कि जब उनके पति ने उन्हें सच्चाई बताई थी तब वे पूरी तरह से हिल गई थीं। उन्हें इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था कि बिल सच बोल रहे हैं। हिलेरी ने माना कि जब उनके पति की सच्चाई सामने आई और बिल ने यह खुद उन्हें बताया तो उन्होंने उनका साथ देने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:मजदूर भटक रहे काम को अफसर करा रहे मशीनों से काम

सबसे बुरी स्थिति तब सामने आई जब हिलेरी के सामने बिल ने मोनिका के साथ अपने अफेयर की बात अपनी बेटी चेलसी को बताई। बेटी ने उनपर सवालों की झड़ी लगा दी थी। उनकी बेटी कई महीनों तक उनसे नाराज थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story