×

भारत-रूस के बीच हुए ये 15 बड़े समझौते, अब पाकिस्तान का रोना शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऐतिहासिक दौरे पर रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत हुआ। इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए।

Dharmendra kumar
Published on: 21 March 2023 6:53 PM GMT
भारत-रूस के बीच हुए ये 15 बड़े समझौते, अब पाकिस्तान का रोना शुरू
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऐतिहासिक दौरे पर रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत हुआ। इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए।

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कुल 15 समझौते हुए। इसमें जमीन, आसमान, एनर्जी, डिफेंस समेत कई क्षेत्र शामिल हैं।

पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन ने साक्षा प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के बीच 20वां समिट है, जब पहला समिट हुआ था तब मैं गुजरात के सीएम के तौर मैं अटल बिहारी वाजपेयी के साथ यहां आया था।

यह भी पढ़ें...सेना का खुलासा: पाकिस्तान का था ये खतरनाक प्लान, आतंकियों ने कबूला

पीएम मोदी ने कहा कि तब भी व्लादिमीर पुतिन यहां के राष्ट्रपति थे। हमारी कोशिश दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं, हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय तक गुजरात का सीएम रहा हूं और पुतिन भी रूस के क्षेत्र को जानते हैं। हाल ही में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पर आए और समझौतों को लेकर बातचीत की गई। पीएम बोले कि भारत-रूस डिफेंस, कृषि, टूरिज्म, ट्रेड में आगे बढ़ रहे हैं। स्पेस में हमारा सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसा अफगानिस्तान देखना चाहता है जो स्वतंत्र, शांत और लोकतांत्रिक हो। हम दोनों किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। अगले साल भारत-रूस मिलकर टाइगर कन्जर्वेशन पर बड़ा फोरम करने में सहमत हुए हैं।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तानियों की हिंसा: अंडे, टमाटर, जूतों से हमला, निशाना था भारतीय उच्चायोग

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी की बात है कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी सामरिक संबंध हैं, हम लगातार अपनी दोस्ती को मजबूत देने का काम रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हम लगातार संपर्क में रहते हैं और दोनों देशों के बीच लगातार कई बैठकें हो रही हैं। इससे पहले हम दोनों की ओसाका में बैठक हुई थी, दोनों नेता लगातार खुले और बढ़िया वातावरण में बातचीत कर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि पिछली बैठक में हमने जो फैसले लिए थे, उसकी आज समीक्षा की है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता निवेश और व्यापार है, दोनों के व्यापार में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुझे विश्वास है कि दोनों देश कई और मोर्चे पर साथ आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें...पीएम-पुतिन समुद्र में: ऐसी यारी जिसे देख रही दुनिया सारी

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि आज सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा में समझौते हुए हैं। पुतिन ने कहा कि हम भारत की कंपनियों का रूस में स्वागत करना चाहते हैं। भारत और रूस के बीच हथियारों को लेकर काफी अच्छे संबंध हैं, हम भारत में मिसाइल सिस्टम और रायफल बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सामरिक तौर पर दोनों देशों का इतिहास काफी पुराना है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया के कई मंचों पर भारत और रूस एक साथ हैं, हम भारत को सबसे आधुनिक हथियार दे रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story