×

कतर सबसे सेफ देश, वेनेजुएला सबसे खतरनाक

विश्व के सबसे सुरक्षित देशों की सूची में कतर नंबर एक पर है जबकि सबसे असुरक्षित देश वेनेजुएला है। अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘नम्बियो’ के अनुसार इस रैंकिंग में भारत 62 व पाकिस्तान 67 वें स्थान पर है।

Shreya
Published on: 22 Jan 2020 10:01 AM GMT
कतर सबसे सेफ देश, वेनेजुएला सबसे खतरनाक
X
कतर सबसे सेफ देश, वेनेजुएला सबसे खतरनाक

विश्व के सबसे सुरक्षित देशों की सूची में कतर नंबर एक पर है जबकि सबसे असुरक्षित देश वेनेजुएला है। अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘नम्बियो’ के अनुसार इस रैंकिंग में भारत 62 व पाकिस्तान 67 वें स्थान पर है। ये रैंकिंग 129 देशों के बीच की गई है। सबसे असुरक्षित देशों में वेनेजुएला के अलावा पापुआ न्यू गिनी, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, होंडुरास और ब्राजील शामिल हैं।

टॉप 10 असुरक्षित और कुख्यात देशों में नंबर वन पर वेनेजुएला

टॉप 10 असुरक्षित और कुख्यात देशों में नंबर वन वेनेजुएला इस समय भयानक आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई की वजह से जनता की हालत खराब है। इन्हीं सब कारणों की वजह से अपराधों को भी बढ़ावा मिल रहा है। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना दसवें स्थान पर है। इसकी वजह है बेरोजगारी की वजह से बढ़ते अपराध।

यह भी पढ़ें: खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में आपराधिक गुटों का दबदबा इतना ज्यादा है कि वे देश और समाज के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन गए हैं। इस वजह से इस देश को क्राइम इंडेक्स में पांचवा स्थान मिला है

अपराधों के मामले में टॉप 10 देशों में शामिल साल्वाडोर

मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर भी अपराधों के मामले में टॉप 10 देशों में शामिल है। यहां के लोग जान जोखिम में डालकर लगातार अमेरिका पलायन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक 2018 में इस छोटे से देश में तीन हजार लोगों की हत्याएं हुईं। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू क्राइम इंडेक्स में आंठवे स्थान पर है। इस देश में ड्रग्स माफिया का बोलबाला है।

कुख्यात देशों में शुमार ब्राजील में इस कदर अपराध हैं कि जायर बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति बनने से पहले लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद बंदूक खरीदने के कानून में बदलाव होगा ताकि आम लोग अपराध से निपटने के लिए बंदूक आसानी से ले सकें।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हड़कंप: आसमान में दिखा कुछ ऐसा कि घरों से निकल भागे लोग

अमेरिका से बाहर कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में गरीबी और बेरोजगारी की वजह से आए अपराधों का जोर है। क्राइम इंडेक्स के मुताबिक 20 से 30 साल के युवा ऐसे अपराधों में ज्यादा संलिप्त रहते हैं।

सूची में अफगानिस्तान चौथे स्थान पर है। आत्मघाती हमलों और कई आतंकी संगठनों के सक्रिय रहने की वजह से इस देश के लोग दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हैं।

पापुआ न्यू गिनी को दुनिया के सबसे बदतर देशों की फेहरिस्त में शामिल किया गया है। महिलाओं के लिए तो यह देश सबसे खतरनाक है ही, यहां का क्राइम रिकॉर्ड भी टॉप पर है।

भारत और पाकिस्तान

इस लिस्ट में भारत ने पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार और गरीबी की वजह से हो रहे अपराध और हत्या की वजह से सूची में भारत को 72वें स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में पाकिस्तान 63वें स्थान पर है। पाकिस्तान को पिछले साल की सूची से इस बार बेहतर स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें: बेजोस का फोन हैक: सऊदी अरब के प्रिंस ने क्यों किया ऐसा?

Shreya

Shreya

Next Story