×

लाश बनी हॉट डांसर: रूतबेदार नेता से था अफेयर, पत्नी पर अटकी शक की सूई

हाई प्रोफाइल एक डांसर की सरेआम सड़क पर हत्या कर दी गई। डांसर की हत्या के बाद तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय हाई प्रोफाइल रसियन डांसर (Russian Dancer) नतालिया प्रोनीना (Natalia Pronina) का एक बड़े रूतबेदार नेता से अफेयर चल रहा था।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 12:39 PM GMT
लाश बनी हॉट डांसर: रूतबेदार नेता से था अफेयर, पत्नी पर अटकी शक की सूई
X
हाई प्रोफाइल एक डांसर की सरेआम सड़क पर हत्या कर दी गई। डांसर की हत्या के बाद तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली: रूस में सनसनीगेज वारदात हुई है। हाई प्रोफाइल एक डांसर की सरेआम सड़क पर हत्या कर दी गई। डांसर की हत्या के बाद तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय हाई प्रोफाइल रसियन डांसर (Russian Dancer) नतालिया प्रोनीना (Natalia Pronina) का एक बड़े रूतबेदार नेता से अफेयर चल रहा था। जिसके चलते डांसर की हत्या की वजह अफेयर यानी प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें... होने जा रही है जंग! अमेरिका ने रूस पर लिया ये बड़ा फैसला, दुनिया में मची खलबली

बड़े राजनेता से अफेयर

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया का रूस (Russia) के बड़े राजनेता से अफेयर चल रहा था। इस बात की भनक नेता की बीवी के लग गई। जिसके बाद वो आग बबूला हो गई। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डांसर नतालिया प्रोनीना की हत्या नेता की पत्नी ने ही कराई है।

बताया जा रहा कि नतालिया प्रोनीना की हत्या उस समय की गई, जब वह अपने कोरियोग्राफी सेशन से वापस अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान एक शख्स ने सरेआम उसे गोलियों से भून दिया। लेकिन शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गॉगल्स पहने हुए थे।

natalia pronina फोटो-सोशल मीडिया

डांसर नतालिया पर हमला करने के बाद हमलावर ने मौके पर स्टन ग्रेनेड छोड़ दिया था, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। और तभी तेज रोशनी का फायदा उठाकर हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें...अब होगा भयानक युद्ध! इस देश ने रूस से मिलाया हाथ, अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

डांसर को धमकियां

फिलहाल मॉस्को पुलिस ममाले की जांच में लगी हुई है। स्थानीय पुलिस को पता चला है कि डांसर का नेता अफेयर होने की जानकारी जैसे ही नेता की पत्नी को पता चली उसके बाद से डांसर को धमकियां मिल रही थीं।

हालाकिं इस मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसने इस मर्डर केस (Murder Case) से खुद को अंजान बताया है। वहीं बॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि कुछ दिनों से नतालिया का पीछा किया जा रहा था और नतालिया पर 6000 पाउंड्स का कर्ज भी था। पर इस पर किसी बात का पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें...रूस में मचा हड़कंप: चोरी हुआ विमान का उपकरण, खासियतों से है भरपूर

Newstrack

Newstrack

Next Story