×

जानिए क्यों रूस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति पुतिन ने कही ये बड़ी बात

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा है। रूस के पीएम दमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jan 2020 3:24 PM GMT
जानिए क्यों रूस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति पुतिन ने कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा है। रूस के पीएम दमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मेदवेदेव ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पुतिन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया।

राष्ट्रपति पुतिन ने मेदवेदेव को धन्यबाद कहा, लेकिन उनके मुताबिक प्रधानमंत्री लक्ष्यों को हासिल करने में सफल नहीं हुए हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से संविधान को बदलने का प्रस्ताव है और इसलिए मौजूदा सरकार ने इस्तीफा दे दिया।

मेदवेदेव साल 2012 से रूस के प्रधानमंत्री हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीब रहकर काम करते रहे हैं। वह 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति थे। पुतिन ने मेदवेदेव की कैबिनेट से कहा है कि नई कैबिनेट बनते तक वे लोग काम करते रहें।

यह भी पढ़ें...कश्मीर पर चीन की बड़ी चाल, पाकिस्तान के साथ मिलकर रची ये बड़ी साजिश

बता दें कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन द्वारा देश को संबोधित किए जाने के बाद इस्तीफा दिया है। अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति ने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसमें और कैबिनेट की शक्ति विस्तार का प्रस्ताव रखा गया है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी खूंखार आतंकी ढेर, गोलियों से भून दिया भारतीय सेना ने

माना जा रहा है कि पुतिन ने खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव रखा है जिससे अगर वह प्रधानमंत्री भी बनें तो लंबे समय तक सत्ता उनके हाथ में रहे। साल 2024 में उनका राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यह उनका चौथा कार्यकाल है। पुतिन ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भविष्य में राष्ट्रपति का कार्यकाल दो बार तक के लिए ही सीमित किया जाना चाहिए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story