×

रूस में पुतिन विरोधी नेता की हालत अचानक बिगड़ी, चाय में जहर दिए जाने का शक

रूस में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक माने जाने वाले विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की गुरुवार को हालत काफी नाजुक हो गई।

Newstrack
Published on: 20 Aug 2020 3:27 PM GMT
रूस में पुतिन विरोधी नेता की हालत अचानक बिगड़ी, चाय में जहर दिए जाने का शक
X
रूस में पुतिन विरोधी नेता की हालत अचानक बिगड़ी, चाय में जहर दिए जाने का शक

अंशुमान तिवारी

मॉस्को: रूस में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक माने जाने वाले विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की गुरुवार को हालत काफी नाजुक हो गई। साइबेरिया से मॉस्को लौटने के दौरान प्लेन में नवाल्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नवाल्नी की तबीयत खराब होने का मामला काफी गंभीर हो गया है क्योंकि उनकी प्रेस सेक्रेटरी ने नवाल्नी को चाय में जहर पिलाए जाने की बात कही है। नवाल्नी की प्रेस सेक्रेटरी के इस बयान के बाद यह मामला काफी सनसनीखेज हो गया है।

पुतिन के कट्टर आलोचक हैं नवाल्नी

रूस की सियासत में नवाल्नी को काफी अहम माना जाता रहा है और वे विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन की नीतियों की कट्टर आलोचना करते रहे हैं। नवाल्नी की प्रेस सेक्रेटरी किरा यार्मिश के ट्वीट के बाद नवाल्नी की तबीयत खराब होने का मामला काफी रहस्यमय हो गया है।

Alexei Navalny रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी

यह भी पढ़ें...कभी रिक्शा चलाता था ये खिलाड़ी, अब इस क्रिकेट बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवाल्नी साइबेरिया गए हुए थे और साइबेरिया से मॉस्को लौटने के दौरान प्लेन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद प्लेन की ओमस्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और नवाल्नी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाय में पिलाया गया जहर

44 साल के नवाल्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी प्रेस सेक्रेटरी के ट्वीट से मामला काफी पेचीदा हो गया है। यार्मिश ने ट्वीट करके कहा कि नवाल्नी को पिछले साल जेल में भी जहर देने की कोशिश की गई थी। इस बार भी उनके साथ ऐसा ही किया गया। उन्होंने कहा कि नवाल्नी को चाय में जहर पिलाया गया है।

यह भी पढ़ें...हकीकत या सिर्फ कल्पना: कैसे हुआ था पृथ्वी का अंत, जानिए महाविनाश की गाथा

फिलहाल नवाल्नी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों ने उनकी हालत को काफी गंभीर बताया है। यार्मिश के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके बीमार होने की वजहों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

Vladimir Putin रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

साथी यात्री में भी कही वही बात

नवाल्नी की प्रेस सेक्रेटरी की बातों में काफी दम लगता है क्योंकि उनके साथ प्लेन में यात्रा कर रहे एक यात्री पैवेल लेबडेव ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि सफर शुरू होने से पहले तक नवाल्नी पूरी तरह ठीक थे। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हो रही थी। वे फ्लाइट टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद टॉयलेट गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब उन्हें टॉयलेट से निकाल कर वापस लाया गया तो वह दर्द से तड़प रहे थे। लेबडेव ने एयरपोर्ट के कैफे में नवाल्नी के साथ चाय पीते हुए अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें...मिला सबसे बड़ा खजाना: राष्ट्रपति ने किया एलान, बदल जाएगी देश की किस्मत

पुतिन के खिलाफ किया था नामांकन

रूस की सियासत में नवाल्नी को पुतिन का कट्टर आलोचक माना जाता है और वे हमेशा पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।

दो साल पहले 2018 में उन्होंने पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी दाखिल किया था। हालांकि वे चुनाव लड़ने में कामयाब नहीं हो सके क्योंकि धोखाधड़ी के मामले के आधार पर उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी। बाद में नवाल्नी ने धोखाधड़ी के आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ बुलंदी से आवाज उठाने के कारण उनके साथ ऐसा सलूक किया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story