×

55 लोगों से भरा जहाज गायब! अचानक हुआ लापता, एक हफ्ते पहले हुआ था रवाना

हिंद महासागर में एक बड़ा जहाज अचानक देखते ही देखते गायब हो गया है। यमन के पूर्वी तट के समीप से यह जहाज गायब हुआ है। इस जहाज में लगभग 55 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Jun 2023 5:03 AM GMT
55 लोगों से भरा जहाज गायब! अचानक हुआ लापता, एक हफ्ते पहले हुआ था रवाना
X
Ship

नई दिल्ली : हिंद महासागर में एक बड़ा जहाज अचानक देखते ही देखते गायब हो गया है। यमन के पूर्वी तट के समीप से यह जहाज गायब हुआ है। इस जहाज में लगभग 55 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि 'हमें शनिवार को एक रिपोर्ट मिली कि महोहर का बंदरगाह सुकोत्रा ​​द्वीप की ओर जाने के बाद 55 लोगों के साथ एक नौका लापता हो गई।'

यह भी देखें... आतंक और पाकिस्तान पर गरजे शाह तो बरसे राजनाथ

इसके साथ ही एक और स्थानीय अधिकारी ने कहा, 'हमने लापता जहाज के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ संपर्क किया और एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। फेरी महरा से पहले सप्ताह में रवाना हुई थी लेकिन समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचने में विफल रही, जिससे खतरे की घंटी बज गई।

फिलहाल हिंदमहासागर से जहाज का गायब होना एक बड़ी घटना है। जिसकी तफतीश जारी है।

यह भी देखें... अभी-अभी भूकंप के झटके! यहां रहें अलर्ट, कभी भी हिल सकती है धरती

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story