×

तीन बहनों ने मिलकर पिता को बेरहमी से मार डाला, जानकर कांप जाएगी रूह

एक फ्लैट में तीन बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं। एक रात जब पिता सो गए तो लड़कियों ने उनके ऊपर चाकू, हथौड़े और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 Dec 2020 1:27 PM GMT
तीन बहनों ने मिलकर पिता को बेरहमी से मार डाला, जानकर कांप जाएगी रूह
X
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में आमतौर पर पुलिस घरेलू हिंसा को 'पारिवारिक विवाद' मानती है और बहुत कम मदद करती है। आरोपी लड़कियों की मां भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं।

नई दिल्ली : एक परिवार की तीन बहनों ने अपने बाप को उस वक़्त मार डाला जब वो सो रहा था। यह मामला बेहद चर्चित दर्दनाक और भयावह है जो रूस के एक परिवार के साथ घटा है। ये परिवार एक फ्लैट में रहता था। इस परिवार में रहने वाली तीन बेटियों ने एक रात अपने के पिता के सो जाने के बाद उनके ऊपर चाकू, हथौड़े और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया था। इसके बाद इन तीनों लड़कियों ने ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी।

एक फ्लैट में तीन बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं। एक रात जब पिता सो गए तो लड़कियों ने उनके ऊपर चाकू, हथौड़े और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। घटना के बाद लड़कियों ने खुद पुलिस को फोन किया और फिर बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के कारणों की पड़ताल

बता दें कि तीन बहनों के अपने पिता की जान लेने की यह घटना रूस की है।करीब ढाई साल पहले हुई इस घटना को लेकर रूस में काफी लोग मानते हैं कि बहनों ने जो किया उसके पीछे ठोस वजहें थीं और उन्होंने खुद के बचाव में ऐसा किया, लेकिन कई लोगों की नजर में यह हत्या सोच समझकर बदले की भावना से की गई थी। यह लड़कियां खचातुर्यन बहनों के नाम से मीडिया की सुर्खियों में रही थीं। हमले के बाद जब पिता की बॉडी की जांच की गई तो उनके शरीर पर चाकू के 30 निशान पाए गए थे। पिता के सिर, गले और छाती पर हमले किए गए थे। वहीं, पुलिस ने जब हत्या के कारणों की पड़ताल की तो मालूम हुआ कि पिता लंबे वक्त से बेटियों को प्रताड़ित कर रहे थे।

crime

यह पढ़ें....बाराबंकी: योगी के मंत्री बोले- कोरोना वैक्सीनेशन के बाद आएगी नौकरियों की बाढ़

घरेलू हिंसा की शिकार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला कि करीब 3 साल से पिता अपनी बेटियों को पीटा करते थे, कई माध्यमों से टॉर्चर करते थे, बेटियों को कैदी की तरह रखते थे और उनके साथ यौन दुर्व्यवहार भी करते थे। घटना के वक्त मारिया 17 साल, एंजेलिना 18 साल और क्रिस्टिना 19 साल की थीं। पिता के साथ तीनों बहनें मॉस्को के एक फ्लैट में रहा करती थीं। बहनों के साथ-साथ उनकी मां भी पिता के हाथों घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी थीं। लंबे वक्त तक प्रताड़ना सहने के बाद तीनों बहनों ने 27 जुलाई 2018 को पिता की हत्या कर दी थी।

पिता की हत्या कर दी

घटना के वक्त लड़कियों की मां साथ में नहीं रह रही थीं। पिता ने लड़कियों को अपनी मां से मिलने से रोक रखा था। हालांकि, घरेलू हिंसा के तमाम सबूतों के बावजूद तीनों बहनों पर हत्या का आरोप लगाया गया। इसकी वजह से यह मामला रूस में बहस के केंद्र में आ गया। 3 लाख से अधिक लोगों ने एक कैंपेन में शामिल होकर बहनों की रिहाई की मांग की थी। मानवाधिकार संगठनों ने बहनों को गुनहगार की जगह पीड़ित बताया था और रूसी कानून में बदलाव की मांग भी उठी थी। इन लड़कियों ने 27 जुलाई 2018 को अपने पिता की हत्या कर दी थी।

crime

पिता की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों और आइसोलेशन में रहने की वजह से बहनें पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस से जूझने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में आमतौर पर पुलिस घरेलू हिंसा को 'पारिवारिक विवाद' मानती है और बहुत कम मदद करती है। आरोपी लड़कियों की मां भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं।

यह पढ़ें...क्या वाकई में गिरने वाली है राजस्थान सरकार? CM गहलोत ने क्यों दिया ऐसा बयान

केस की सुनवाई की धीमी रफ्तार

इस केस की सुनवाई अदालत में काफी धीमी रफ्तार से चल रही है। इसी साल कई बार सुनवाई टाली भी गई। इस मामले को लेकर कई बार रूस में प्रदर्शन भी हुए हैं और मांग की गई है कि बहनों को हत्या के आरोपों से मुक्त किया जाए।

crime

अदालत ने आरोपी बहनों को जमानत दे दी, लेकिन उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए, जैसे कि वे पत्रकारों से बात नहीं कर सकतीं और न आपस में बात कर सकती हैं। हत्या की दोषी साबित होने पर बहनों को 20 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि मुकदमे के दौरान एक बार ऐसा वक्त आया था जब जांचकर्ताओं ने संकेत दिए थे कि आरोपी बहनों के ऊपर से हत्या के आरोप हटाए जा सकते हैं, लेकिन अब तक साफ फैसला नहीं लिया जा सका है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story