×

US Shootout: ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला अमेरिका, 3 लोगों की गई जान, हमलावर ने भी किया सुसाइड

US Shootout: अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की घटना जारी है। शनिवार को देश एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। फ्लोरिडा राज्य के जैक्सनविले स्थित एक डॉलर जनरल स्टोर में एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले को नस्लीय अटैक के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि हमलवार ने अश्वेत लोगों को लक्ष्य कर गोलियां बरसाई थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Aug 2023 2:14 AM GMT
US Shootout: ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला अमेरिका, 3 लोगों की गई जान, हमलावर ने भी किया सुसाइड
X
Shooting in Jacksonville, Florida (Photo: Social Media)

US Shootout: अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की घटना जारी है। शनिवार को देश एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। फ्लोरिडा राज्य के जैक्सनविले स्थित एक डॉलर जनरल स्टोर में एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले को नस्लीय अटैक के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि हमलवार ने अश्वेत लोगों को लक्ष्य कर गोलियां बरसाई थी। इस हमले में गोली लगने से तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्टोर के अंदर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जैक्सनविले शेरिफ टी.के.वाटर्स ने बताया कि मृतकों में दो पुरूष और एक महिला शामिल है। गोलीबारी में कोई अन्य शख्स घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर बनियान और मास्क पहना हुआ था और वह ग्लॉक और एआर-15 स्टाइल राइफल से लैस था। उसके बंदूक पर भी स्वस्तिक के निशान बने हुए हैं।

हमलावर ने कर लिया सुसाइड

शेरिफ टी.के.वाटर्स ने बताया कि गोलीबारी को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी उसी गोली से उड़ा लिया, जिससे उसने आम लोगों पर गोलियां बरसाई थीं। हमलावर एक 20 साल का श्वेत युवक था। उसके नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। संदिग्ध ने काले लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाया। इससे साफ होता है कि यह गोलीबारी नस्लीय नफरत के चलते की गई और आरोपी अश्वेत लोगों से नफरत करता था।

गौरतलब है कि अमेरिका में मास शूटिंग के साथ-साथ हेट क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक दिन पहले बोस्टन में एक कैरेबियाई उत्सव में सामूहिक गोलीबारी के बाद कम से कम सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना से एक दिन पहले शिकागो में बेसबॉल खेल के दौरान दो महिलाओं को गोली मार दी गई थी। अमेरिका में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए गन कंट्रोल पर सख्त कानून बनाने की बात होती रही है, लेकिन राजनीतिक आमराय न हो पाने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story