×

Covid-19 से दुनियाभर में तबाही, अब इस देश में मिले 6 कोरोना वायरस

कोरोना इस समय दुनियाभर के शोध कर्ताओं के लिए सबसे कठिन सब्जेक्ट हो गया है। इस महामारी ने दुनियाभर में अब तक एक लाख से अधिक जानें ले ली हैं। अभी तक ऐसा ही...

Ashiki
Published on: 14 April 2020 3:43 PM
Covid-19 से दुनियाभर में तबाही, अब इस देश में मिले 6 कोरोना वायरस
X

नई दिल्ली: कोरोना इस समय दुनियाभर के शोध कर्ताओं के लिए सबसे कठिन सब्जेक्ट हो गया है। इस महामारी ने दुनियाभर में अब तक एक लाख से अधिक जानें ले ली हैं। अभी तक ऐसा ही माना जा रहा है कि वायरस चमगादड़ या पैगोलिन जैसे स्तनपायी जंतु से पैदा हुआ हो सकता है। यह दावा चीन में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद से ही किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कोरोना: डेड बॉडी से भी फैलता है वायरस? वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा दावा

लेकिन इसी बीच एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। हालिया शोध में चमगादड़ो में 6 तरह के कोरोना वायरस पाए गए हैं। म्यामार में खोजे गए ये वायरस इंसान के लिए खतरनाक हैं या नहीं इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस पर शोध जारी है। इस अध्ययन को लिखने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, वायरस की खोज 2016 से 2018 के बीच की गई थी, लेकिन उनका मौजूदा कोरोना वायरस, सार्स और मर्स से कोई संबंध नहीं माना जा रहा है। ये सभी वायरस जानवरों से इंसानों में फैले हैं।

इस तरह कम करेंगे वायरस का खतरा

एक साइट पर प्रकाशित स्टडी के राइटर मार्क वालिटूटो ने बताया कि वायरल महामारी हमें याद दिलाती है कि इंसान का स्वास्थ्य किस प्रकार जंगली जानवरों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, 'दुनियाभर में इंसान तेजी से जानवरों से जुड़ रहे हैं, इसलिए हम जानवरों में इन वायरस को और अच्छी तरह से समझ रहे हैं- ये किस तरह म्यूटेट होते हैं और कैसे अन्य प्रजातियों में फैलते हैं। और इस तरह हम महामारी की संभावना को कम कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें: Covid19: लोगों की मदद के लिए जीवन भर की पूंजी नीलाम कर रही हैं ये बॉलीवुड सिंगर

ये हैं वायरस के प्रकार-

शोधकर्ताओं ने 11 प्रजातियों के 464 अलग-अलग प्रकार के चमगादड़ों से सैंपल इकट्ठे किए। नए वायरस तीन प्रजातियों में पैदा हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, छह वायरस को ये नाम दिए गए हैं-

1- प्रीडिक्ट-कोव-90

2- प्रीडिक्ट-कोव-47

3- प्रीडिक्ट-कोव-82

4- प्रीडिक्ट-कोव-92

5- प्रीडिक्ट-कोव-93

6- प्रीडिक्ट-कोव-96

चमगादड़ में मौजूद हैं हजारों कोरोना वायरस

रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों कोरोना वायरस का पता लगाया जाना अभी बाकी है जो कि चमगादड़ों में मौजूद हैं। इस स्टडी के को-राइटर ने कहा कि कई कोरोना वायरस लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। अगर हम जानवरों में उनकी जल्द से जल्द पहचान कर ले तो हमारे पास संभावित खतरे की जांच के लिए अनमोल मौके हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना योद्धा बनी ये महिला, किसानों और गांव वालों को बांट रही फ्री मास्क

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!