×

यहां हजारों रहते मुस्लिम: इस देश में न तो है कोई मस्जिद और न ही बनाने की इजाजत

दुनिया में एक देश ऐसा भी है कि जहां पर मुस्लिम धर्म के लोग तो जरूर रहते हैं लेकिन इस देश में न तो एक भी मस्जिद है, और न ही मुस्जिद बनाने की इजाजत किसी को मिलती है। इस बेहद अलग देश का नाम स्लोवाकिया है।

Newstrack
Published on: 28 Nov 2020 1:59 PM GMT
यहां हजारों रहते मुस्लिम: इस देश में न तो है कोई मस्जिद और न ही बनाने की इजाजत
X
दुनिया में एक देश ऐसा भी है कि जहां पर मुस्लिम धर्म के लोग तो जरूर रहते हैं लेकिन इस देश में न तो एक भी मस्जिद है, और न ही मुस्जिद बनाने की इजाजत किसी को मिलती है।

स्लोवाकिया: इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है कि जहां पर मुस्लिम धर्म के लोग तो जरूर रहते हैं लेकिन इस देश में न तो एक भी मस्जिद है, और न ही मस्जिद बनाने की इजाजत किसी को मिलती है। इस बेहद अलग देश का नाम स्लोवाकिया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्लोवाकिया में जो मुस्लिम रहते हैं वो तुर्क और उगर हैं और वे सभी 17 वीं सदी से ही यहां रह रहे हैं। रिपोर्ट के आकड़ों में सन् 2010 में स्लोवाकिया में मुस्लिमों की आबादी 5,000 के करीब थी।

ये भी पढ़ें... भारत की बड़ी जीत, मुस्लिम देशों के संगठन ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका

मुस्लिम शराणार्थियों को आने से मना

जानकारी देते हुए बता दें, कि स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य देश है। लेकिन वो एक ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना। इस देश में मस्जिद बनाने को लेकर विवाद भी होता रहा है। साल 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने को लेकर भी विवाद हो गया। ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

असल में साल 2015 में यूरोप के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। उस समय स्लोवाकिया ने 200 ईसाइयों को शरण भी दी थी, लेकिन मुस्लिम शराणार्थियों को आने से मना कर दिया था।

solvakia फोटो-सोशल मीडिया

इस बारे में स्प्ष्टीकरण देते हुए स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके यहां मुस्लिमों के इबादत की कोई जगह नहीं है, जिसके कारण मुस्लिमों को शरण देना देश में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। लेकिन इस फैसले का यूरोपीय यूनियन ने भी आलोचना की।

ये भी पढ़ें...जल गया मुस्लिम देश: हिंसा से पूरे देश भर में मचा भयानक कहर, सड़कों पर बवाल शुरू

इस्लाम एक धर्म के रूप में स्वीकार नहीं

बताते चले कि 30 नवंबर, 2016 को स्लोवाकिया ने एक कानून पास कर इस्लाम को आधिकारिक धर्म का दर्जा देने पर रोक लगा दी थी। ये देश इस्लाम को एक धर्म के रूप में नहीं स्वीकार करता है। यूरोपीय यूनियन में स्लोवाकिया एकमात्र ऐसा अकेला देश है, जहां एक भी मस्जिद नहीं है।

प्रदूषण पर एक कड़ा कानून

इसके साथ ही स्लोवाकिया में ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए भी एक कड़ा कानून है। इस देश में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप किसी से खराब व्यवहार में बात नहीं कर सकते हैं और ना ही हल्ला यानी शोर मचा सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा कोई करता है, तो उसे पुलिस हिरासत में ले सकती है और उस पर जुर्माना भी लगा सकती है।

ये भी पढ़ें...बड़ी खबर: इस मुस्लिम देश में शराब, लिव इन रिलेशनशिप को मंजूरी

Newstrack

Newstrack

Next Story