छोटे ओसामा की टूट गयी कसम, मारा गया करोड़ों का इनामी आतंकी

अल कायदा आतंकी संगठन का प्रमुख आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मारने की खबर आई है। ओसामा बिन लादेन आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना था और हमजा बिन लादेन को ओसामा का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था।

Roshni Khan
Published on: 1 Aug 2019 4:16 AM GMT
छोटे ओसामा की टूट गयी कसम, मारा गया करोड़ों का इनामी आतंकी
X

नई दिल्ली: अल कायदा आतंकी संगठन का प्रमुख आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मारने की खबर आई है। ओसामा बिन लादेन आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना था और हमजा बिन लादेन को ओसामा का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। दरसल, अमेरिका मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी हमजा की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। ये भी साफ नहीं है कि हमजा की मौत कहां और कैसे हुई?

ये भी देखें:रामपुर पहुंच रहे 10 हजार से अधिक सपा नेता और कार्यकर्ता, इसलिए करेंगे प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक अभी हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं ये भी साफ नहीं हुआ है। वैसे तो, अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने हमजा के मरने का दावा किया है। साल 2015 में हमजा ने अमेरिका को धमकी दी थी कि वो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका पर हमला करेगा। इसके बाद अमेरिका ने उस पर 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपये) का इनाम भी रखा था।

पिता के हत्यारों का बदला लेने की खाई थी कसम

पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सील कमांडो ने 2 मई 2011 को ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। बताया जाता है कि अपने पिता की मौत के बाद हमजा अपनी मां यानी ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरिया सबार के साथ एबटाबाद में ही रह रहा था।

अलकायदा चीफ अयमन अल जवाहिरी ने 2015 में पहली बार हमजा को दुनिया से रूबरू कराया था। हमजा ने उस वक्त अमेरिका से अपने पिता की हत्या का बदला लेने की धमकी दी और तबाही मचाने की कसम खाई थी।

ये भी देखें:तीन तलाक कानून को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 19 सितंबर 2018 से हुआ लागू

साल 2017 में हमजा को अमेरिकी गृह मंत्रालय ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। दरसल, 2018 के बाद से हमजा का कोई बयान दुनिया के सामने नहीं आया।

UNSC ने भी लगाया था बैन

अमेरिकी बैन के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी मार्च 2019 में हमजा के नाम को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डाल दिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए नया इंटरपोल नोटिस जारी किया था। इस बैन के साथ ही हमजा बिन लादेन की यात्रा पर प्रतिबंध लग गया था। उसकी सारी संपत्तियां जब्त कर ली गई थीं।

ये भी देखें:एक तारीख अगस्त का पहला दिन, किसके जीवन में लाएगा खुशियां, जानिए पंचांग व राशिफल

कई सालों से ढूंढा जा रहा था

वर्षों से अंदाजा लगाया जा रहा था कि हमजा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया में रह रहा है या फिर ईरान में नजरबंद है। हालांकि अब उसके मारे जाने की सूचना आई है। अमेरिका की इस घोषणा के बाद सऊदी अरब ने हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी थी। अल-कायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी।

आतंकी की बेटी से की थी शादी

इस बीच यह खबर भी आई कि लादेन के बेटे हमजा ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के गुनहगार अपहरणकर्ता मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर ली है। ओसामा के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की थी। हमजा के सौतेले भाइयों का दावा था कि हमजा अल कायदा में किसी बड़े पद पर है।

ये भी देखें:दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे में हो सकती है बारिश

जानकारी के अनुसार, हमजा की पत्नी मिस्र की नागरिक है। ओसामा बिन लादेन के मरने के बाद से उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए थे जहां उन्हें पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी। ओसामा की पत्नियों और उसके बच्चों ने लगातार लादेन की मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए रखा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story