×

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देश, कई लोगों की मौत, बिछ गईं लाशें

जर्मनी में भीषण गोलीबारी हुई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी जर्मनी के सदर्न जर्मन टाउन में जुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटना में दर्जनभर लोग घायल भी हुए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Jan 2020 4:30 PM GMT
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देश, कई लोगों की मौत, बिछ गईं लाशें
X

बर्लिन: जर्मनी में भीषण गोलीबारी हुई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी जर्मनी के सदर्न जर्मन टाउन में जुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटना में दर्जनभर लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं और संभवत: कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और माना जा रहा है कि निजी कारणों से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें…अमेरिका में भीषण विस्फोट, टूटीं घरों की खिड़कियां और छत, भागने लगे लोग

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में मारे गए 6 लोग एक ही परिवार के हैं। हालांकि पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें…PM मोदी ने ‘वीर बच्चों’ से स्मृति ईरानी को लेकर किया ये सवाल, लगने लगे ठहाके

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर परिवार को अच्‍छे से जानता था। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। संदिग्‍ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story