×

श्रीलंका: विस्फोटों के बाद कैथलिक गिरजाघरों में रविवार को हुई सामूहिक प्रार्थना सभा

ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।

Roshni Khan
Published on: 12 May 2019 7:31 AM GMT
श्रीलंका: विस्फोटों के बाद कैथलिक गिरजाघरों में रविवार को हुई सामूहिक प्रार्थना सभा
X

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद रविवार को कैथिलक गिरजाघरों में पहली बार सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

ये भी देंखे:साध्वी प्रज्ञा के बाद अब ‘पायल रोहतगी’ का हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक बयान

ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।

सैन्य बल और सशस्त्र पुलिसकर्मी गिरजाघरों की ओर जाने वाली सड़कों पर गश्त लगा रहे थे। परिसरों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

गिरजाघरों में जाने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र देखा जा रहा था और उनकी तलाशी भी ली जा रही थी।

ये भी देंखे:जानिए किसने कहा नई सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर होगी बड़ी चुनौती

गिरजाघरों के पास पार्किंग पर प्रतिबंध था और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से कम से कम सामान लाने की अपील भी की थी।

ईस्टर पर सात आत्मघाती हमलावरों ने धमाकों को अंजाम दिया था। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी और इसे स्थानीय कट्टरपंथी मुस्लिम समूह ने अंजाम दिया था।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story