×

इस महिला को मुंह फाड़ने के मिलते हैं 11 लाख रुपए, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे

सामंथा की मानें तो उसने कोरोना काल में अपने हुनर का खूब फायदा उठाया। सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग ढंग से मुंह फाड़ने का वीडियो अपलोड करती रही। जिसकी वजह से लॉकडाउन में 7 लाख 40 हजार फॉलोवर्स बने।

Aditya Mishra
Published on: 1 Jan 2021 11:37 AM GMT
इस महिला को मुंह फाड़ने के मिलते हैं 11 लाख रुपए, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे
X
सामंथा पहले के मुकाबले और ज्यादा  मुंह फाड़ने वाले वीडियो बना रही है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। यहां तक कि उसने कमाई के मामले में कई लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

नई दिल्ली: स्टैमफोर्ड में रहने वाली एक महिला अपने अजीबोगरीब टैलेंट की वजह से दुनिया भर में कमाई के नये रिकार्ड बना रही है।

30 साल की इस महिला को केवल अपना मुंह फाड़ने के लिए 11 लाख रुपए मिलते हैं। उसका नाम सामंथा रामस्डेल है। वह पेशे से मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव है।

उसे हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े मुंह वाली महिला का अवॉर्ड दिया गया है। सामंथा अपने मुंह की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग उसके बारें में खूब चर्चा कर रहे है। लोग उसके बारें में जानने के लिए इंटरनेट पर ज्यादा से ज्यादा सर्च भी कर रहे हैं।

सामंथा रामस्डेल अपने मुंह फाड़ने के टैलंट से इन दिनों खूब कमाई भी कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सामंथा को मुंह फाड़ने के एक वीडियो के बदले में एक बार में 11 लाख रुपये मिलते हैं। अपने एक-एक वीडियो को बेचकर वह सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करती है।

Samantha इस महिला को 1 बार मुंह फाड़ने के लिए मिलते हैं 11 लाख रुपए, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे (फोटो:सोशल मीडिया)

मधुमक्खियां हुईं खत्म तो मिट जाएगा इंसान का अस्तितव, जाने इसके पीछे का रहस्य

गाने और एक्टिंग के लिए बनाया था टिकटॉक अकाउंट

इतना ही नहीं, सामंथा को गाने और एक्टिंग का भी शौक है। अपने हुनर को लोगों तक पहुंचाने के लिए उसने सबसे पहले टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करने शुरू किये थे। लेकिन कुछ दिनों बाद उसने देखा कि लोग उसकी एक्टिंग और सिंगिंग से ज्यादा उनके मुंह के साइज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इस बात की उसेसे डिमांड भी की जाने लगी थी। इसके बाद से वह मुंह फाड़कर वीडियो बनाने लगीं और इन वीडियो को लोग खूब पसंद भी करने लगे। अपने मुंह फाड़ने की वजह से वह अब सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय भी हो चुकी है। लोग उसके बारें में अक्सर लिखते रहते हैं।

Samantha इस महिला को 1 बार मुंह फाड़ने के लिए मिलते हैं 11 लाख रुपए, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे (फोटो:सोशल मीडिया)

OMG! 70 साल की उम्र में बनेगा MBBS डॉक्टर, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

लॉकडाउन में बनाये 7 लाख 40 हजार फॉलोवर्स

सामंथा की मानें तो उसने कोरोना काल में अपने हुनर का खूब फायदा उठाया। सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग ढंग से मुंह फाड़ने का वीडियो अपलोड करती रही।

जिसकी वजह से लॉकडाउन में 7 लाख 40 हजार फॉलोवर्स बने। अब वह पहले के मुकाबले और ज्यादा मुंह फाड़ने वाले वीडियो बना रही है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। यहां तक कि उसने कमाई के मामले में कई लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

प्यार की हैरान करने वाली कहानी! इस महिला ने इंसान या जानवर से नहीं इससे की शादी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story