×

Sudan Conflict Operation Kaveri: मेंहदी छूटने से पहले फर्ज निभाते विमान C-17 की इकलौती महिला पायलट चर्चा में

Sudan Conflict Operation Kaveri: IAF ने ऑपरेशन कावेरी के लिए एक C-17 ग्लोबमास्टर III और दो C-130J सुपर हरक्यूलिस का चयन किया है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपाराय, C-17 ग्लोबमास्टर की पायलट भी मिशन कावेरी का हिस्सा बनी है....

Yachana Jaiswal
Published on: 28 April 2023 10:42 PM GMT
Sudan Conflict Operation Kaveri: मेंहदी छूटने से पहले फर्ज निभाते विमान C-17 की इकलौती महिला पायलट चर्चा में
X
Pic Credit (Twitter)

Sudan Conflict Operation Kaveri: एक वजनीय और भारी भड़कम परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) को उड़ाने में इकलौती महिला पायलट उड़ा रही है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपराय ने सूडान में फंसे भारतीयों को अपने देश वापस लाने के लिए शुरू हुए अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ में हिस्सा लिया है।

इकलौती स्क्वाड्रन महिला अधिकारी

फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर C-17 की इकलौती महिला पायलट है। उन्होंने ऑपरेशन कावेरी में ऐसे संकट की स्थिति में हिस्सा लिया है। विशाल विमान को लेकर गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डा से जेद्दा के लिए उड़ान भरकर गई और वहां से बचाए गए लोगों को जेद्दा से भारत वापस लेकर मुंबई पहुंची।

सूत्रों का कहना है कि,‘‘फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर भारतीय वायुसेना की पहली और इकलौती महिला पायलट हैं जो सी-17 उड़ाती है। वह विमान के स्क्वाड्रन में इकलौती महिला अधिकारी है। हर राज की शादी अभी पिछले महीने ही हुई है उनके मेंहदी का रंग भी अभी ठीक से नहीं उतरा था, वह फर्ज की ओर वापस लौट आई।

हिंडन हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचाया,

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्लाइट के मुंबई में उतरने के बाद वापस लाए गए लोगों की तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान मुंबई आया, 246 और भारतीय मातृभूमि को लौटे। अबतक 606 भारतीयों को सूडान से वापस इंडिया लाया गया है।

संकटग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है जहां से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। गौरतलब है कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष पिछले कई महीनों से जारी है। एक ओर शासन की बागडोर संभाले, जनरल अब्देल फत्ताह बुरहान और उनका वफादार सैन्य बल हैं तो दूसरी ओर रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (आरएसएफ), अन्य हथियार बंद सैन्य समूह है। जो पूर्व जनरल मोहम्म्द हमदान दागालो के साथ है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story