×

हमले में मरे 3 लाख लोग: इस युद्ध ने उजाड़ दिए लाखों घर, कुछ ना बचा यहां

सीरिया, एक ऐसा देश जहां पर पिछले 9 सालों में गृहयुद्ध की वजह से 3 लाख 84 हजार लोग मारे गए हैं। इस मारे गए लोगों में करीब 22 हजार बच्चे शामिल हैं और वहीं महिलाओं की संख्या 13 हजार बताई गई है।

Shreya
Published on: 15 March 2020 6:42 AM GMT
हमले में मरे 3 लाख लोग: इस युद्ध ने उजाड़ दिए लाखों घर, कुछ ना बचा यहां
X
हमले में मरे 3 लाख लोग: इस युद्ध ने उजाड़ दिए लाखों घर, कुछ ना बचा यहां

नई दिल्ली: सीरिया, एक ऐसा देश जहां पर पिछले 9 सालों में गृहयुद्ध की वजह से 3 लाख 84 हजार लोग मारे गए हैं। इस मारे गए लोगों में करीब 22 हजार बच्चे शामिल हैं और वहीं महिलाओं की संख्या 13 हजार बताई गई है। सीरिया में मौतों का ये आंकड़ा मार्च 2011 से लेकर जनवरी 2020 तक के हैं। इतना नहीं रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि यहां की करीब आधी आबादी बेघर होने पर भी मजबूर हो चुकी है।

अब तक 3 लाख 84 हजार लोगों की मौत

जो आकंड़े सामने आये हैं उसके मुताबिक, इस देश में मार्च 2011 में शुरू हुए युद्ध के बाद से 3 लाख 84 हजार लोग मारे गए हैं। यह जानकारी ब्रिटेन की 'सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने शनिवार को दी है। आपको बता दें कि ये संगठन अपने स्त्रोतों के जरिए सीरिया पर नजर बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें: BJP नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाने पर फंसी कांग्रेस, लिया गया ये एक्शन

युद्ध ने अर्थव्यवस्था को किया बुरी तरह से नष्ट

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह बताया है कि युद्ध ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से नष्ट कर दिया है और इसके चलते करीब 1 करोड़ से अधिक सीरियाई लोगों को अपने घरों को छोड़कर भागना पड़ा है।

1,29,476 लाख सैनिकों की हुई मौत

इन 10 सालों में 1 लाख 29 हजार 476 सैनिकों की भी मौत हुई है। जबकि इस दौरान 57 हजार विद्रोही भी मारे गए हैं। साल 2017 में इसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रमुख ने द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के बाद से सबसे खराब मानव-निर्मित आपदा घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी सेना ने गिराए 4 आतंकी, हमला देख थर-थर कांपा पाकिस्तान

लोकतंत्र समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दमन से शुरू हुआ यह युद्ध अब एक जटिल युद्ध में बदल गया है, जिसमें बागी धड़े, जेहादी समूह और विदेशी शक्तियां शामिल भी हो गई हैं।

दुनिया में सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है सीरिया

इसके अलावा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (World Health Organization- WHO) के मुताबिक, जनवरी 2020 से अब तक सीरिया दुनिया में सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। यहां के हालात आपातकाल जैसे हो गए हैं। यहां पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं लगभग खत्‍म हो भी चुकी हैं। यहां तक की यहां पर मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने कोरोना को किया आपदा घोषित, मरीजों के लिए किया ये बड़ा एलान..

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story