श्रीलंका के बाद अब बुर्कीना फासो में चर्च पर हमला, छह लोगों की मौत

उत्तरी बुर्कीना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Rishi
Published on: 13 May 2019 3:46 AM GMT
श्रीलंका के बाद अब बुर्कीना फासो में चर्च पर हमला, छह लोगों की मौत
X

ऊगादोगो : उत्तरी बुर्कीना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी देखें : श्रीलंका: विस्फोटों के बाद कैथलिक गिरजाघरों में रविवार को हुई सामूहिक प्रार्थना सभा

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, ‘‘प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।’’

जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब 20-30 हमलावर थे। उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया।

ये भी देखें : लीजिए जबर ज्ञान! सिर्फ श्रीलंका नहीं ‘इन 13’ देशों में भी बैन है बुर्का

हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई।

बंदूकधारियों ने चर्च, कुछ दुकानों और एक कैफे को आग लगा दी। वहां से वे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र तक गए, उन्होंने केन्द्र को लूटा और एक नर्स के वाहन को आग लगा दी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story