×

रातोंरात बना करोड़पति: उल्टी-मल से चमकी मछुआरे की किस्मत, हुआ मालामाल

एक मछुआरा रातोंरात ही करोड़पति बन गया। मछुआरे की मेहरबान हुई किस्मत के पीछे उसकी पेशा ही है। इस मछुआरे को समुद्र के तट पर से व्हले की उल्टी मिल गई। बता दें, व्हेल की उल्टी बहुत कीमती होती है।

Newstrack
Published on: 1 Dec 2020 8:37 AM GMT
रातोंरात बना करोड़पति: उल्टी-मल से चमकी मछुआरे की किस्मत, हुआ मालामाल
X
एक मछुआरा रातोंरात ही करोड़पति बन गया। मछुआरे की मेहरबान हुई किस्मत के पीछे उसकी पेशा ही है। इस मछुआरे को समुद्र के तट पर से व्हले की उल्टी मिल गई।

बैंकॉक: थाईलैंड में गजब ही वाकया हुआ है। यहां एक मछुआरा रातोंरात ही करोड़पति बन गया। मछुआरे की मेहरबान हुई किस्मत के पीछे उसकी पेशा ही है। इस मछुआरे को समुद्र के तट पर से व्हले की उल्टी मिल गई। बता दें, व्हेल की उल्टी बहुत कीमती होती है। मछुआरे का नाम नारिस है। समुद्र से नारिस को उल्टी के कुछ मामूली चट्टान का टुकड़ा मिल है। इस टुकड़े की कीमत करीब 24 लाख पाउंड बताई जा रही है। टुकड़े को वैज्ञानिक भाषा में एम्बरग्रीस कहते हैं।

ये भी पढ़ें... अमीर बनी बुजुर्ग: इस मछली ने कर दिया मालामाल, मचा गया हर तरफ हल्ला

व्‍हेल की उल्‍टी या मल

व्हेल की उल्टी के इस टुकड़े का वजन करीब 100 किलो है। ये टुकड़ा अब तक का पाया गया सबसे बड़ा एम्बरग्रीस है। ऐसे में कई वैज्ञानिक इसे व्‍हेल की उल्‍टी बताते हैं तो कई इसे व्हेल का मल बताते हैं।

ये बात निश्चित है कि ये व्‍हेल के शरीर के निकलने वाला अपशिष्‍ट होता है जो कि उसकी आंतों से निकलता है और वह इसे पचा नहीं पाती है। व्हेल से कई बार ये पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है, तो कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से उगल देती है।

whale vomit फोटो-सोशल मीडिया

व्हेल की आंतों से निकलने वाला एम्बरग्रीस स्‍लेटी या काले रंग का एक ठोस और मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ है। वैज्ञानिक का कहना है कि ये व्हेल के शरीर के अंदर उसकी रक्षा के लिए पैदा होता, जिससे उसकी आंत को स्क्विड(एक समुद्री जीव) की तेज़ चोंच से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें...तालाब में शराब: मछली नहीं ये निकली भर-भर बोरियां, सकते में आई पुलिस

व्हेल समुद्र तट से बहुत दूर

सामान्यत् व्हेल समुद्र तट से बहुत दूर ही रहती हैं। ऐसे में उनके शरीर से निकले इस पदार्थ को समुद्र तट तक आने में कई साल लग जाते हैं। सूरज की रोशनी और नमकीन पानी के संपर्क के कारण यह अपशिष्ट चट्टान जैसी चिकनी, भूरी गांठ में बदल जाता है, जो मोम जैसा महसूस होता है।

इस बारे में नारिस का कहना है कि उनसे एक व्यापारी ने वादा किया है कि यदि एम्बरग्रीस(Ambergris) की क्वॉलिटी बेहतर निकली तो इसके लिए उन्हें 23,740 पाउंड प्रति किलो की कीमत दी जाएगी। फिलहाल नारिस विशेषज्ञों के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...तबाह कर देगी शहर: इस मछली से कांपते हैं देश, बहुत ही खतरनाक

Newstrack

Newstrack

Next Story