×

नहीं खाया होगा ये फल: दिखने में है बड़ा ही अजीबो गरीब, चीन में जमकर खाया जा रहा

चीन का सबसे लोकप्रिय फल ड्यूरियन फल (Dunian fruits) माना जाता है। आपको बता दें कि यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल कहा जाता है। यह फल इतना बदबूदार माना जाता है कि दुकानदार इसे कांच के जार में बंद करके रखते हैं।

Shraddha Khare
Published on: 25 Jan 2021 10:13 AM GMT
नहीं खाया होगा ये फल: दिखने में है बड़ा ही अजीबो गरीब, चीन में जमकर खाया जा रहा
X
नहीं खाया होगा ये फल: दिखने में है बड़ा ही अजीबो गरीब, चीन में जमकर खाया जा रहा photos (social media)

चीन : भारत और चीन के खान- पान में काफी बदलाव देखने को मिलता है। चीनी लोग कई अजीब चीजों को खाते हैं जो हमारे लिए समझना काफी मुश्किल है। आज इसी बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं चीन के अजीब गरीब फल। जिसे आपने इससे पहले कभी नहीं सुना होगा। इसके साथ कुछ - कुछ फलों को भारत में भी खाया और उगाया जाता है।

ड्यूरियन फल (Dunian fruits)

चीन का सबसे लोकप्रिय फल ड्यूरियन फल (Dunian fruits) माना जाता है। आपको बता दें कि यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल कहा जाता है। यह फल इतना बदबूदार माना जाता है कि दुकानदार इसे कांच के जार में बंद करके रखते हैं। इस फल की गिनती काफी महंगे फलों में की जाती है। इस फल की कीमत 1000 रुपये एक किलो दिया जाता है।

ड्रैगन फल (Dragon fruits)

चीन का लोकप्रिय ड्रैगन फल भारत में भी काफी चर्चित है। यह फल काफी खूबसूरत और काटों से भरा हुआ लगता है इसलिए इस फल को ड्रैगन फल कहा जाता है। आपको बता दें कि यह चीन के साथ - साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कैरेबियन में भी पाया जाता है। यह फल काफी मीठा और पानी से भरा रहता है।

dragon fruit

ये भी पढ़ें : चीन में 14 दिनों से 2000 फीट नीचे जमीन में फंसे थे 11 लोग, जानिए आगे क्या हुआ

रामबुतान (Rambutan)

चीन का अजीबो गरीब फल रामबुतान (Rambutan) है। यह फल बाहर से काफी फरदार दिखता है। अंदर से लीची की तरह दिखता है। यह फल काफी मीठा होता है। आपको बता दें कि चीन के लोग इस फल को रोज खाते हैं। इस फल को खाने की यह मान्यता मानी जाती है कि इसे खाने से लोग काफी जवान बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान कंगाल: पाई-पाई को हुआ मोहताज, जिन्ना की पहचान गिरवी रख लेगा कर्ज

पॉमेलो फल (pomelo fruits)

pomelo fruit

चीन का यह पॉमेलो फल संतरे की तरह दिखता है। इस फल में विटामिन सी पाई जाती है। जिसकी वजह से लोग इसे शरीर में विटामिन सी को लेने के लिए खाते हैं। आपको बता दें कि इस फल को लोग घर की समृद्धि के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से चीन के लोग अपने नए साल पर इस फल को एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर देते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story