×

बड़ी खबर! ये दुश्मन देश उड़ाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका को, मचा हड़कंप

 भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और तुर्की का भाईचारा तो सभी को पता है। तुर्की ने हमेशा आंख बंद करके पाकिस्‍तान का साथ निभाया है।

Roshni Khan
Published on: 24 Oct 2019 5:39 AM GMT
बड़ी खबर! ये दुश्मन देश उड़ाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका को, मचा हड़कंप
X

वॉशिंगटन: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और तुर्की का भाईचारा तो सभी को पता है। तुर्की ने हमेशा आंख बंद करके पाकिस्‍तान का साथ निभाया है। अगर कभी भी भारत-पाकिस्‍तान के विवाद हुए हैं तो वो हमेशा पाक के साथ खड़ा रहा है। मध्‍य एशिया में तुर्की एक ऐसा राष्‍ट्र था, जिसने कश्‍मीर मसले पर पाकिस्‍तान का खुल कर साथ दिया है।

ये भी देखें:अभी-अभी जबरदस्त उछाल: भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, बिजनेस करना अब आसान

वैसे तो, तुर्की के परमाणु बम बनाने के ऐलान ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इससे एक बार फिर पाकिस्‍तान चर्चा में है। ऐसा माना भी जा रहा है कि परमाणु बम बनाने में पाकिस्‍तान उसकी मदद करेगा। तुर्की के परमाणु बम निर्माण की खबर ऐसे समय आई है, जब उत्तर सीरिया में उसके हमले जारी हैं और कुर्दों की हिफाजत को लेकर अमेरिका परेशान है। वह अमेरिका के गुस्से का शिकार भी हो चुका है। ऐसे में अमेरिका की तुर्की के परमाणु बम बनाने की चिंता लाजमी है।

तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन के इस बयान के बाद अमेरिका में उथल-पुथल मच चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए बताया गया है कि अगर अमेरिका तुर्की के हमलों से कुर्दों की रक्षा करने में अक्षम है तो वह कैसे उसको परमाणु बम बनाने से रोक सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है परमाणु संपन्‍न तुर्की मध्‍य एशिया के लिए शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक है।

पाकिस्तान से गहरी दोस्‍ती

पाकिस्‍तान इसलिए भी सवालों के घेरे में है, क्‍योंकि 15 वर्ष पूर्व पाकिस्‍तान के परमाणु तस्‍कर अब्‍दुल कादिर खान ने कहा था कि उसने कुछ देशों को परमाणु तकनीक बेची है। वैसे तो, हाल में इस मामले में रूस का भी नाम सामने आया था कि वह तुर्की को परमाणु तकनीक बेच सकता है। अब एक बार फिर तुर्की में परमाणु बम बनाने की सुर्खियां बहुत है तो पाकिस्‍तान पर शक की सुई घूमना लाजमी है। आपको बता दें कि तुर्की के राष्‍ट्रपति ने परमाणु बन बनाने की इच्‍छा जाहिर की है।

ये भी देखें:अब हरियाणा में तगड़ा झटका बीजेपी को, बहुमत से दूर कई दिग्गज

बेवहज नहीं है पाक पर शंका

अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तुर्की की परमाणु बम बनाने की तैयारी पूरी है क्योंकि उसने यूरेनियम का भंडार जमा किया हुआ है। उसने रिएक्‍टरों पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

तुर्की की परमाणु बम बनाने वाली कंपनियां अब्‍दुल कादिर खान को यूरोप से परमाणु सामानों को इंपोर्ट करने में मदद करती है। पाकिस्‍तान पर शंका निराधार नहीं है। इसके पहले भी पाकिस्‍तान पर आरोप है कि उत्तर कोरिया, ईरान और लीबिया को परमाणु तकनीक बेच चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि तुर्की अब चौथा देश होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story