×

ये मुस्लिम देश मना रहा होली का त्योहार, दी गई दो दिन की छुट्टी

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में होली के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। बलूचिस्तान प्रांत में दो दिन रंगो के त्योहार के लिए छुट्टी दी गई है।

Shreya
Published on: 9 March 2020 5:03 AM GMT
ये मुस्लिम देश मना रहा होली का त्योहार, दी गई दो दिन की छुट्टी
X
ये मुस्लिम देश मना रहा होली का त्योहार, दी गई दो दिन की छुट्टी

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में होली के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। बलूचिस्तान प्रांत में दो दिन रंगो के त्योहार के लिए छुट्टी दी गई है। बलूचिस्तारन में हर साल अल्पसंख्यक हिंदू होली के पर्व को मनाते हैं। कल एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी गई।

9 और 10 मार्च को अवकाश का ऐलान

जारी की गई नोटिफिकेशन में मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने हिंदू समुदाय के लिए दो दिन यानि 9 और 10 मार्च को अवकाश का ऐलान किया है। बता दें कि सिंध पाकिस्तान का ऐसा पहला प्रांत था, जिसने साल 2016 में हिंदू समुदाय के लिए होली पर अवकाश दिया था। पाकिस्तान की 20 करोड़ की आबादी में केवल 2 पर्सेंट आबादी हिंदू समुदाय की है और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ही सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार की अगली CM होंगी ये युवती! जानें नीतीश संग क्या है कनेक्शन

CM कमाल खान ने हिंदू समुदाय को होली की दी शुभकामनाएं

साथ ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री कमाल खान ने होली पर्व के अवसर पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं भी दी हैं। कमाल खान ने कहा है कि होली का त्योहार हिंदूओं के लिए विजय का दिन है और रंगों का इस्तेमाल बंसत ऋतु का प्रतीक है।

उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता और बराबरी का अधिकार

मुख्यमंत्री कमाल खान ने कहा कि बलूचिस्तान में हिंदू समुदाय सदियों से हमारी परंपराओं और संस्कृति का हिस्सा रहा है और उन्हें बहुसंख्यक आबादी के जैसी ही धार्मिक स्वतंत्रता और बराबरी का अधिकार है।

यह भी पढ़ें: भारत में ही नहीं, सात समुंदर पार भी मनाया जाता है होली, लोग करते हैं मस्ती

प्रांत और देश की प्रगति में हिंदुओं का रहा है महत्वपूर्ण योगदान

कमाल खान ने कहा कि प्रांत और देश की प्रगति में हिंदू समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोगों के अधिकारों और धार्मिक आजादी के लिए हिंदुओं को उनका प्राचीन मंदिर, जबकि सिख समुदाय क्वेटा गुरुद्वारा सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सहिष्णुता को लेकर प्रांतीय सरकार का ये एक अच्छा उदाहरण है और पूरी दुनिया में प्रांतीय सरकार और यहां रहने वाली आबादी के आपसी सद्भाव की सराहना की जाती रही है।

पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे बलूच

बलूचिस्तान प्रांत पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबाद वाला प्रांत है। बता दें कि आजादी के बाद से ही (1948 के बाद से) बलूच पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए पाकिस्तान हमेशा से भारत को जिम्मेदारी ठहराता आया है।

यह भी पढ़ें: सरकार का रुख : एनपीआर में बताना ही होगा माता-पिता का जन्मस्थान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story