×

ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के बेटों के बीच झगड़ा

seema
Published on: 25 Oct 2019 6:47 AM GMT
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के बेटों के बीच झगड़ा
X
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के बेटों के बीच झगड़ा

लंदन: बीते कुछ महीनों में ब्रिटेन के अखबारों में राजकुमारी डायना के बेटों-प्रिंस हैरी व प्रिंस विलियम और उनकी बीवियों के कथित झगड़ों की खबरें आती रही हैं। पहली बार प्रिंस हैरी ने यह स्वीकार भी किया है कि उनके और बड़े भाई विलियम के बीच विवाद है। आईटीवी को दिए एक इंटरव्यू में हैरी ने कहा कि हाई प्रोफाइल भूमिका और परिवार पर दबाव की वजह से अनिवार्य रूप से कुछ चीजें होती रहती हैं।

हैरी हाल ही में पत्नी मेगन मार्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गए थे। यह इंटरव्यू उसी दौरान रिकॉर्ड किया गया था जिसमें उन्होंने कहा, 'हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे। फिलहाल हम निश्चित रुप से अलग रास्तों पर हैं लेकिन मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह मेरे लिए रहेगा। हम पहले की तरह अब नहीं मिलते क्योंकि हम व्यस्त रहते हैं, मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। ज्यादातर बातें जो कही जाती हैं वो बिना बात के होती हैं लेकिन भाई के रूप में आप जानते हैं कि आपके कुछ अच्छे दिन होते हैं और कुछ बुरे दिन।'

यह भी पढ़ें : Amazon की हाय-तौबा: ये क्या, दुनिया में तो बदल गई इनकी तस्वीर

बीते महीनों में मेगन मार्कल और उनकी जेठानी यानी प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के कथित झगड़े को लेकर भी बहुत कुछ कहा सुना गया। मेगन का कहना है कि बीता साल 'मुश्किल' था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दोस्तों ने उनसे कहा था कि वो हैरी से शादी न करें। 38 साल की मेगन को शाही परिवार में पिछले साल शादी के बाद से ही प्रेस की टेढ़ी नजरों का सामना करना पड़ा है। मीडिया में उनके बिखरे अमेरिकी परिवार और शाही खानदान में दरारों की खबरों को लेकर बार बार कुछ न कुछ आता रहा है। इसी महीने शाही दंपति ने 'द मेल ऑन संडेÓ के खिलाफ उनकी निजता में दखल डालने को लेकर कानूनी कार्रवाई भी शुरू की है।

प्रिंस हैरी का कहना है कि उनकी यादों में दो दशक पहले उनकी मां की मौत अब भी एकदम ताजा है और वो मीडिया के दबाव के खेल में नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो मानते हैं कि मीडिया ने ही उनकी मां को मारा। राजकुमारी डायना के बारे में माना जाता है कि वो दुनिया में ऐसी महिला थीं जिनकी शाही परिवार में शादी होने के बाद सबसे ज्यादा तस्वीरें खींची गईं। डायना की 1997 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। कुछ फोटोग्राफर उनका पीछा कर रहे थे और इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गईं।

यह भी पढ़ें : गैस चैम्बर बन गई ये राजधानी मौत की तरफ बढ़ रहे लोग

मेगन मार्कल ने जब ब्रिटिश अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की तब प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश मीडिया के एक हिस्से पर आरोप लगाया कि वो उन्हें 'डरा धमकाÓ रहे हैं। तब हैरी ने कहा था कि मार्केल के साथ बिल्कुल उनकी मां जैसा व्यवहार हो रहा है। प्रिंस हैरी रुपर्ट मर्डोक के सन अखबार और डेली मिरर के खिलाफ भी फोन हैकिंग के आरोपों में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं कि मीडिया और आम लोगों की शाही परिवार की जिंदगी में बहुत दिलचस्पी रहती है। इसके बारे में खबर देने में मीडिया ने कई बार नैतिकता और निजता की लकीरें लांघी हैं। बीते दिनों में दोनों भाइयों और उनकी बीवियों को लेकर झगड़े की खबरें ब्रिटेन के अखबारों में खूब छपी हैं। यह पहली बार है जब दोनों भाइयों में एक ने माना है कि उन दोनों के बीच कुछ मतभेद हैं। शाही परिवार में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद गद्दी के वारिस के रूप में पहला नाम दोनों राजकुमारों के पिता यानी प्रिंस चाल्र्स का है। इसके बाद दूसरे नंबर पर प्रिंस विलियम का नाम है। प्रिंस हैरी इस कतार में छठे नंबर पर आते हैं। प्रिंस हैरी के बयान ने यह तो बता दिया है कि दोनों भाई पहले की तरह उतने करीब नहीं हैं लेकिन दोनों में झगड़े की वजह क्या है इसके बारे में साफ साफ कुछ नहीं कहा जा सकता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story