इन सात देशों पर अमेरिका ने लगाए हैं सख्त प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ दंडात्मक आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की बात कही है। ये प्रतिबन्ध क्या होंगे ये अभी स्पष्ट नहीं है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Jan 2020 3:20 PM GMT
इन सात देशों पर अमेरिका ने लगाए हैं सख्त प्रतिबंध
X

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ दंडात्मक आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की बात कही है। ये प्रतिबन्ध क्या होंगे ये अभी स्पष्ट नहीं है।

बहरहाल, कई देशों के खिलाफ अमेरिका ने प्रतिबन्ध लगा रखे हैं। अमेरिका चाहता है कि उसने जिन देशों पर प्रतिबन्ध लगाया है उनके साथ कोई भी देश व्यापारिक सम्बन्ध न रखे।

-ईरान: 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से इस देश के खिलाफ लगभग पूर्ण आर्थिक प्रतिबन्ध हैं। 2013 में प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गयी थी।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस ने मो. वकील के पिता को दी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

-उत्तर कोरिया: 1950 से इस देश पर अमेरिका का प्रतिबन्ध है। दोनों देशों में राजनयिक सम्बन्ध भी नहीं हैं।

-सीरिया: गृह युद्ध, आतंवाद और मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने 1986 में प्रतिबन्ध लगाये थे।

-सूडान: 1993 में लगाये प्रतिबंधों के पीछे आतंकवाद, दारफुर में युद्ध, मानवधिकार का हनन है।

यह भी पढ़ें...सऊदी अरब ने मुस्लिमों को दिया तगड़ा झटका, चीन से निभाई दोस्ती

क्यूबा: मानवधिकार का खराब रिकार्ड होने के कारन 1958 में अमेरिका ने प्रतिबन्ध लगाया था।

वेनेजुएला: इस देश पर 2019 में अमेरिका ने प्रतिबन्ध लगाये थे। मानवाधिकारों का खराब रिकार्ड, ड्रग्स का व्यापार, सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और चुनाव में धांधली जैसे कारण गिनाये गए हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story