×

US Elections Inauguration Day: भारतीय रंग में रंगेगा कैपिटल हिल

अमेरिका में होने वाले शपथ समारोह में कैपिटल हिल के बाहर तमिलनाडु की परंपरागत रंगोली को जगह मिला है। तमिलनाडु के इस परपंरागत रंगोली को 'कोलम' कहा जाता है। परपंरानुसार, कोलम को घर के बाहर सजाना शुभ होता है।

Chitra Singh
Published on: 19 Jan 2021 3:36 PM GMT
US Elections Inauguration Day: भारतीय रंग में रंगेगा कैपिटल हिल
X
US Elections Inauguration Day: भारतीय रंग में रंगेगा कैपिटल हिल

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान समारोह में भारतीय परंपराओं की भी झलकियां देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, जो बाइडेन और कमला हैरिस के स्वागत में कैपिटल हिल के बाहर तमिलनाडु की परंपरागत रंगोली बनेगी। कहा जा रहा है कि रंगोली शपथ ग्रहण से संबंधित ऑनलाइन समारोह का मुख्य आकर्षण केन्द्र होगा।

कैपिटल हिल के बाहर दिखेगी परंपरागत रंगोली

आपको बता दें कि अमेरिका में होने वाले शपथ समारोह में कैपिटल हिल के बाहर तमिलनाडु की परंपरागत रंगोली को जगह मिली है। तमिलनाडु के इस परपंरागत रंगोली को 'कोलम' कहा जाता है। परपंरानुसार, कोलम को घर के बाहर सजाना शुभ माना जाता है। चूंकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मां मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली थीं। शायद यहीं वजह है कि दोनों के स्वागत में यह रंगोली बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः US Elections Inauguration Day: जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से जुड़ी 20 रोचक बातें

कोलम सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक

अमेरिका की बहुसांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए कोलम का आयोजन किया गया है। कहा जा रहा है कि इस रंगोली को बनाने के लिए अमेरिका और भारत के 1,800 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन के जरिए इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली एक मल्टीमीडिया कलाकार ने कहा है, कई लोगों का मानना है कि कोलम सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। विभिन्न समुदायों के सभी आयुवर्ग के लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनी रंगोलियां बनाने की इस पहल में अपने-अपने घर से भाग लिया। स्थानीय स्तर पर शुरू की गई यह पहल हमारी उम्मीदों से अधिक बड़ी बन गई।”

kolam

‘इनॉगरेशन कोलम 2021’

मिली जानकारी के अनुसार, कोलम की हजारों डिजाइन के लिए ‘इनॉगरेशन कोलम 2021’ के कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसकी सदस्य सौम्या सोमनाथ भी हैं। सौम्या ने कोलम के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “इस आयोजन में अमेरिका और भारत से करीब 1800 लोगों ने रंगोली की डिजाइन भेजी थी। इसमें से एक रंगोली की डिजाइन फाइनल की गई। पहले यह रंगोली व्हाइट हाउस के बाहर बननी थी, लेकिन बाद में इसे कैपिटल हिल के बाहर बनाने की अनुमति मिली। हालांकि यह एक वीडियो के जरिये ही दिखाई जाएगी। इसकी वजह सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर रियल बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।”

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में 20 जनवरी को ही क्यों होता इनॉगरेशन डे, जानिए क्या है इतिहास

क्या है ये कोलम

दक्षिण भारत में घर के बाहर बनाई जाने वाली रंगोली को कोलम कहा जाता है। यह रंगोली अधिकतर तमिलनाडु और केरल में देखने को मिलता है। कहा जाता है घर के बाहर बनाई जाने वाले यह रंगोली शुभ होती है। बता दें कि कोलम को बनाने की भी एक परपंरा है। इसे चावल के सूखे आटे को अंगूठे और तर्जनी उंगली के मध्य रखकर एक निश्चित आकार में देते हुए डिजाइन तैयार किया जाता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story