×

ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने के बाद तड़पते रहे लोग, शहर में फैली दहशत

अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अफरतफरी मच गई है। यह फायरिंग अमेरिका के शिकागो में मंगलवार शाम हुई। एक कार्यक्रम के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Newstrack
Published on: 22 July 2020 3:49 AM GMT
ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने के बाद तड़पते रहे लोग, शहर में फैली दहशत
X

शिकागो: अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अफरतफरी मच गई है। यह फायरिंग अमेरिका के शिकागो में मंगलवार शाम हुई। एक कार्यक्रम के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में शिकागो पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शिकागो के ग्रेशम में एक अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी की गई जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग पश्चिम 79 वीं स्ट्रीट के 1000 ब्लॉक में शाम साढ़े सात बजे से पहले हुई। इस सिलसिले में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है, हालांकि अभी हमलावर को लेकर कोई जानकारी नहीं बताई है।

यह भी पढ़ें...जय वाजपेयी पर बड़ा खुलासा: विधायक का पास लगी गाड़ी से सचिवालय में करता था एंट्री

पुलिस ने बताया कि एक एसयूवी में से किसी ने ब्लॉक पर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने भी अंधाधुंध फायरिंग कर दी और एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें...UP सरकार ने जारी की कोरोना मरीजों की नई डिस्चार्ज नीति, जान लीजिए ये जरूरी बातें

शिकागो फायर विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने इस हमले के बाद बताया कि अग्निशमन विभाग ने हमले वाली जगह से कुल 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। उन्होंने बताया कि कई लोगों की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमने कई राउंड गोलियों की आवाज सुनीं।

यह भी पढ़ें...इस जिले में कोरोना का कहर, इतने मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

स्थानीय निवासी अर्निटा गर्डर ने बताया कि हमने देखा हर जगह सिर्फ लाशें बिछी थीं। लोगों को सभी जगह गोली मारी गई थी, पैर, पेट, पीठ, सभी जगह। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि यह एक युद्ध है। शिकागो पुलिस ने फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगा रही है। गिरफ्तार शख्स से पूछताछ जारी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story