×

अमेरिका: दो और राज्यों पर बिडेन ने किया कब्जा, ट्रंप के धांधली के आरोप खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अब पूरे नतीजे सामने आने के बाद डेमोक्रेट पार्टी के जो बिडेन की स्थिति और मजबूत हो गई है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन ने एरिजोना और जॉर्जिया राज्यों को जीतकर ट्रंप को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Newstrack
Published on: 14 Nov 2020 3:09 AM GMT
अमेरिका: दो और राज्यों पर बिडेन ने किया कब्जा, ट्रंप के धांधली के आरोप खारिज
X
दो और राज्यों पर बिडेन ने किया कब्जा, ट्रंप के धांधली के आरोप खारिज

अंशुमान तिवारी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अब पूरे नतीजे सामने आने के बाद डेमोक्रेट पार्टी के जो बिडेन की स्थिति और मजबूत हो गई है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन ने एरिजोना और जॉर्जिया राज्यों को जीतकर ट्रंप को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब बिडेन के इलेक्टोरल वोट की संख्या अब 306 हो गई है।

वहीं दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 232 मत ही हासिल हुए हैं। इस बीच अमेरिकी चुनाव का संचालन करने वाली चुनाव प्रौद्योगिकी कंपनियों के अफसरों ने ट्रंप के धांधली के आरोपों को गलत बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: राशिफल 14 नवंबर: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें बाकी का हाल

एरिजोना और जॉर्जिया में भी बिडेन पड़े भारी

राष्ट्रपति चुनाव में पहले ही ट्रंप को मात दे चुके जो बिडेन ने जॉर्जिया में भी जीत हासिल की है। एरिजोना में भी बिडेन ने ट्रंप को पछाड़ दिया है। बिडेन ने जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं और इसके बाद उनके कुल मतों की संख्या 306 हो गई है। यह अजीब संयोग है कि 2016 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को भी 306 इलेक्टोरल वोट ही मिले थे। उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को 232 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए थे और इस बार ट्रंप को भी इतने ही इलेक्टोरल वोट हासिल हुए हैं।

इन पांच महत्वपूर्ण राज्यों पर बिडेन का कब्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 5 राज्यों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चार साल पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने इन पांच राज्यों जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, पेंसिल्वेनिया और विस्कांसिन राज्य जीतकर अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर कब्जा किया था मगर इस बार हुए चुनाव में बिडेन ने ट्रंप को पछाड़कर ये सभी राज्य अपने नाम कर लिए हैं।

अपनी जिद पर अड़े हुए हैं ट्रंप

जो बिडेन को 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करने के बाद पहले ही अमेरिका का राष्ट्रपति घोषित किया जा चुका है। हालांकि ट्रंप अभी भी चुनाव के नतीजों को मानने के लिए तैयार नहीं है और व्हाइट हाउस न छोड़ने की जिद पर अभी भी कायम है मगर जानकारों का कहना है कि ट्रंप के धांधली के आरोपों में कोई दम नहीं लगता और आखिरकार उन्हें जो बिडेन के लिए पद छोड़ना ही होगा। ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान जमकर धोखाधड़ी की गई है। उनका आरोप है कि उन्हें चुनाव हरवाने के लिए पहले ही साजिश रची गई थी और उस साजिश पर अमल करते हुए जो बिडेन को चुनाव में जीत दिलाई गई है।

ये भी पढ़ें: 5 लाख 84 हजार दीयों से जगमग हुई रामनगरी, अयोध्या में बना नया विश्व कीर्तिमान

चुनाव में धांधली के आरोप खारिज

इस बीच अमेरिकी चुनाव का संचालन करने वाली चुनाव प्रौद्योगिकी कंपनियों के अधिकारियों ने ट्रंप के आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित चुनाव थे। अमेरिकी अधिकारियों ने ट्रंप के पक्ष में पड़े 27 लाख वोटों को डिलीट करने का आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आरोपों में कोई दम नहीं है और चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हुए हैं। चुनाव में धांधली का कोई सवाल ही नहीं उठता।

आखिरकार चीन ने दी बिडेन को बधाई

इस बीच चीन ने अपने शुरुआती झिझक दूर करते हुए आखिरकार जो बिडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। चीन का कहना है कि वह अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हम अमेरिका के अंदर और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रियाओं पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों का पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, इस दिन ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

Newstrack

Newstrack

Next Story