×

सैनिकों पर गिरी पहाड़ी: रेस्क्यू में लगे 13 लोगों की मौत, कई अबतक मलबे में दबे

वियतनाम में भूस्खलन की चपेट में कई लोग आ गए। सेना के जवानों को भूस्खलन में दबे लोगों को बचाने के लिए भेजा गया। तभी रेस्क्यू में लगे सुरक्षाबलों के ऊपर पहाड़ी का हिस्सा गिर गया।

Shivani
Published on: 16 Oct 2020 2:08 PM GMT
सैनिकों पर गिरी पहाड़ी: रेस्क्यू में लगे 13 लोगों की मौत, कई अबतक मलबे में दबे
X

लखनऊ: वियतनाम में बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 13 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में सुरक्षाबल के वो लोग भी शामिल थे, जो भूस्खलन के दौरान दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी थी कि तभी उनपर ऊपर से एक पहाड़ी गिर गयी। जिसके मलबे में दबकर 11 सैनिकों और अन्य दो की मौत हो गयी। इस हादसे से अधिकारियों समेत देश भर में हड़कंप मच गया।

वियतनाम में भूस्खलन में दबे कई लोग

मामला वियतनाम का है, जहां बड़ा भूस्खलन हो गया और उसकी चपेट में कई लोग आ गए। सेना के जवानों को भूस्खलन में दबे लोगों को बचाने के लिए भेजा गया। सुरक्षाबल दबे हुए लोगों के रेस्क्यू में लगे थे कि तभी सुरक्षाबलों के ऊपर ही पहाड़ी का हिस्सा गिर गया। इसके कारण मलबे में कई सैनिक भी दब गए। बाद में पहाड़ के मलबे से 11 सैनिकों समेत 13 लोगों की लाशें निकाली गयीं।

vietnam landslide may rescuers died recovered bodies

रेस्क्यू में लगे सुरक्षाकर्मियों पर गिरी पहाड़ी

ये हादसा काफी भयानक था, रेस्क्यू टीम के केवल आठ लोगों की जान ही बचाई जा सकी और उन्हें मलबे के नीचे से ज़िंदा निकाला गया। इतना ही नहीं अभी भी मलबे में कई अन्य सुरक्षाकर्मियों के दबे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- भीषण हादसे से कांपा राज्य: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत

13 लोगों की मौत , केवल आठ की बची जान

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। वहीं सरकार के भी कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मलबे से निकाले गए जिन्दा सुरक्षाकर्मियों और अन्य घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। मौके पर आसपास की सभी एम्बुलेंस मौजूद हैं तो वहीं अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

vietnam landslide may rescuers died recovered bodies

ये भी पढ़ें- आतंकी साजिश का खुलासा: सेना ने लश्कर का ठिकाना किया तबाह, सर्च ऑपरेशन जारी

मलबे में दबे कई सैनिक, भूस्खलन में कई लोग हुए लापता

वियतनाम की तरफ से आए एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ये हादसा तब हुआ जब सेना के अधिकारी वन रेंजर की एक चौकी पर आराम कर रहे थे, इस दौरान एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसकी चपेट में चौकी आ गई। भूस्खलन में दर्जनों लोग लापता भी हो गए। हालाँकि अब तक सिर्फ आठ को ही बचाया जा सका है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story