×

गिरी 650 फीट नीचे: दीवानी महिला ने लगा दी छलांग, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार

आस्ट्रिया देश के वियना शहर में एक महिला अपने प्रेमी द्वारा रखे गए शादी के प्रस्ताव का जवाब 'हां' में देने के तुरंत बाद करीब 650 मीटर ऊंची चट्टान से फिसलकर गिर गई।

SK Gautam
Published on: 1 Jan 2021 9:02 AM GMT
गिरी 650 फीट नीचे: दीवानी महिला ने लगा दी छलांग, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार
X
गिरी 650 फीट नीचे: दीवानी महिला ने लगा दी छलांग, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार

नई दिल्ली: यह कहानी है आस्ट्रिया देश के वियना शहर की है। ये सच्चे प्रेम की कहानी है। सूर्यास्त का समय, पहाड़ के ऊपर सुहाना मौसम और अपने चाहने वाले के साथ अकेले हों तो प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखने का इससे बेहतर वक्त और जगह कहीं नहीं हो सकता है। ऐसी जगह खुद-बखुद खूबसूरत और रोमांटिक हो जाती है लेकिन अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो ये विनाशकारी भी साबित हो सकता है। इसी तरह की एक घटना हाल ही में यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में हुई।

ऑस्ट्रिया के फालकार्ट पर्वत पर बिता रहे थे रोमांटिक पल

असल में हुआ कुछ यूं कि ऑस्ट्रिया में एक महिला अपने प्रेमी द्वारा रखे गए शादी के प्रस्ताव का जवाब 'हां' में देने के तुरंत बाद करीब 650 मीटर ऊंची चट्टान से फिसलकर गिर गई। हालांकि, इस प्रेमी जोड़े की किस्मत बहुत अच्छी है, इसलिए इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद 32 वर्षीय इस महिला की जान बच गई।

Proposal Disaster in austria-2

शादी के लिए हां कहते ही महिला गिरी पहाड़ी के नीचे

बता दें कि ये प्रेमी जोड़ा ऑस्ट्रिया के फालकार्ट पर्वत पर अपने रोमांटिक पल बिताने गया था। वहां 27 वर्षीय शख्स ने जैसे ही अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, वैसे ही युवती का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगी। गौरतलब है कि मौत के आगोश में जाते वक्त भी युवती को अपनी जान से ज्यादा प्रेमी और उसके प्यार की चिंता थी। पहाड़ी से गिरते वक्त वो अपने प्रेमी का जवाब 'हां' में दे रही थी।

ये भी देखें: चोर का हाथ बांधकर पुलिस ने गले में लटकाया सांप, पूरी बात जानकर कांप उठेगी रूह

प्रेमी ने भी लगाई छलांग

बताया गया कि प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह ऐसा ना कर सका। वह ऊंची चट्टान से कूदा तो जरूर लेकिन 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया।

Proposal Disaster in austria-3

महिला लगभग 650 ऊंची चट्टान से नीचे बर्फ की चादर पर गिरी

वो कहते हैं न कि "जाको राखे साईयां मार सके न कोई" दोनों सच्चे प्रेमी थे, भाग्यशाली थे, महिला लगभग 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे बर्फ की चादर पर गिरी, इस कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई। बाद में एक राहगीर ने उसे बर्फ पर पड़ा देखा तो प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये प्रेमी जोड़ा बहुत भाग्यशाली है। दोनों नीचे गिरे लेकिन किसी की भी जान नहीं गई। दोनों सुरक्षित हैं। यह बेहद आश्चर्यजनक है।

ये भी देखें: ब्रिटेन से चीन पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, 23 साल की युवती को किया गया क्वारनटीन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story